The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mohammad shami attacked by goons over parking at his jadavpur apartment

मोहम्मद शमी पर सरेआम गुंडों ने हमला कर दिया

पूरा वाकया CCTV में रिकॉर्ड हो गया.

Advertisement
pic
18 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 18 जुलाई 2017, 11:19 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
शनिवार को कौन शॉपिंग नहीं करता. अपड़ा-कपड़ा, बिग बाजार से साबुन की बट्टी और तरकारी खरीदने को एक ही दिन तो मिलता है. मोहम्मद शमी भी शनिवार को मॉल गए थे शॉपिंग करने. कोलकाता के जादवपुर का साउथ सिटी मॉल. लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ. कांड तो हुआ तब जब घर वापस लौटे. अपार्टमेंट के सामने पहुंचे और गराज में गाड़ी लगाने का इंतजार करने लगे. गराज का चपरासी रास्ते में पड़ा कुछ सामान हटा रहा था तो शमी को रुकना पड़ा. इतने में 3 लड़के बाइक पर आए और शमी से गाड़ी सड़क पर खड़ी करने के लिए भिड़ लिए. चपरासी को पीटा और भाग गए. लेकिन फिर भी चैन नहीं पड़ा. 15 मिनट बाद वापस आए और बिल्डिंग में घुसकर शमी के अपार्टमेंट में घुस गए. जबतक शमी के बुलाने पर पुलिस नहीं आ गई, ये लोग उधम काटते रहे. पूरा वाकया CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. पुलिस ने तीनों लड़कों को पकड़ लिया है. या तो इन तीनों का दिमाग फिरा हुआ था, या फिर ये पहचानते नहीं थे कि जिससे पंगा ले रहे हैं वो एक बड़ा क्रिकेटर है.

Advertisement

Advertisement

()