मोहम्मद कैफ ने इस्लाम के ठेकेदारों से सिलेबस से बाहर का सवाल पूछ लिया है
कैफ के चेस खेलने से शर्मिंदा मुसलमान अब बगले झांक रहे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मोहम्मद कैफ यूं तो बल्लेबाज़ रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने ट्रोलर्स के आगे गूगली डाल दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों पर एक सवाल दागा है. उनका बेटे के साथ चेस खेलना हराम बताने वालों को उन्होंने एक राय दी है. कहते हैं, "ठेकेदार जी से पूछिए, सांस लेना तो हराम नहीं है?"
ये रहा उनका ट्वीट:
कैफ को ये कहने की ज़रूरत क्यों पड़ी, इसके पीछे का पूरा माजरा क्या है, नीचे विस्तार से लिखा है.
अबकी मोहम्मद कैफ का नंबर लग गया है. नंबर तो पहले भी कई बार लगा है. और कई लोगों का लगा है. लेकिन अभी मोहम्मद कैफ के 'दीनी भाई' ऑनलाइन हैं. हुआ ये है कि जुमेरात को मोहम्मद कैफ ने फेसबुक पर एक फोटो डाली. अपने बेटे के साथ बैठे हुए शतरंज खेल रहे हैं. उधर उनके घोड़े हाथी निकले इधर ट्रोलिये प्यादे कूद पड़े और मोहम्मद कैफ की गिल्लियां बिखेर दीं. पहले वो हाहाकारी फोटो देखो जिससे कैफ ने इस्लाम की बेइज्जती की फिर आगे ट्रोल्स की कलाकारी पर बात करते हैं. इसके बाद इनको इस्लाम के मुताबिक चलने की सलाह देने वालों की बाढ़ आ गई. जैसे यही एक बंदा बचा है जिसके दीन की फिक्र है सबको. देखो कैसी कैसी सलाहें आई हैं. जाकिर नाइक के पोते:
आराम से समझाइश:
ज्ञानचंद:
मोहम्मद कैफ इतने बार अपने दीनी भाइयों की बदौलत ट्रोल हो चुके हैं कि शायद गिनती भूल गए हों. सूर्य नमस्कार पर ट्रोल हुए थे. अपनी अम्मी को ट्रेन में बिठा दिया तो ट्रोल हो गए.
ये भी पढ़ें: शमी ने ट्रोल करने वालों को ऐसी इनस्विंगर फेंकी है, समझ नहीं आ रहा खेलें या झेलें ये फ़ोटो न डलती, तो इरफ़ान पठान की पत्नी को अपने एक भाई के बारे में न मालूम चलता! जिन्ना होते तो इस मौलवी की तकरीर सुनकर अपना सर पीट लेते मोहम्मद कैफ ने वो बात कह दी, जिसपर हिंदू-मुस्लिम दोनों को अमल करना चाहिए

इनकी तरह इनके 'खेल भाई' भी दीनी भाइयों का शिकार हुए. पिछले हफ्ते इरफान पठान को लाइन से लगा दिया था. क्योंकि उन्होंने अपनी बीवी के संग सेल्फी डाली थी. उसके भी कुछ दिन पहले मोहम्मद शमी पर इनकी कृपा हो गई थी. वजह पत्नी के साथ फोटो.My mother used to come to drop me at the train station when I was young. Dropped her today.Didn't feel like getting off, till train moved. pic.twitter.com/c32fOxdWyp
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 26, 2016
Na Sathi Hai Na Hamara Hai Koi Na Kisi Ke Hum Na Hamara Hai KoiPar Apko Dekh Kar Keh Sakte Hain Ek Pyarasa humsafar hai Koi Happy new Year pic.twitter.com/YzBJmkiqha — Mohammed Shami (@MdShami11) December 31, 2016इन सारी बातों को देखकर लगता है कि इस्लामिक गुरुओं को 21वीं सदी के हिसाब से एक एडवाइजरी जारी कर देनी चाहिए. क्योंकि 1400 साल पहले आए इस्लाम में तमाम सारी बातें छूट गई होंगी. जैसे सेल्फी, पाउट, डीजे, चेस, बेली डांस वगैरह. इसलिए वक्त की मांग है कि ज्यादा वक्त न लगाया जाए.