The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mohali-born Simi Singh all set to play against Virat Kohli-led Team India in Ireland

कभी भारत के लिए खेलना चाहता था,अब टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा पंजाब का ये क्रिकेटर

युजवेंद्र चाहल, सिद्धार्थ कौल और गुरकीरत सिंह के साथ खेल चुका है क्रिकेट.

Advertisement
pic
24 जून 2018 (अपडेटेड: 24 जून 2018, 11:35 AM IST)
Img The Lallantop
कभी कोहली की टीम में खेलता, अब कोहली की टीम के खिलाफ खेलेगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पंजाब के मोहाली में पैदा हुए एक लड़का. बचपन से क्रिकेट का शौकीन. घर वालों ने साथ दिया और कहा कि बेटा आगे खेलो. फिर क्या था बच्चा भी गेंद बल्ले के इस खेल में माहिर हो गया. पास में चंडीगढ़ की अंडर-14 और अंडर-17 में भी जगह मिल गई. मगर फिर आगे किसी स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिला. सिमी ने युजवेंद्र चाहल, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत गोनी और गुरकीरत सिंह जैसे तमाम खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेली थी.
अब विराट कोहली की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है. यहां आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैच होने हैं. पहला मैच 27 जून को होगा. आयरलैंड की टी-20 टीम में वहीं चंडीगढ़ का लड़का विराट कोहली के खिलाफ खेलेगा. नाम है सिमी सिंह. वही सिमी सिंह जो इंडिया में मौका न मिलने पर एक दोस्त के जोर डालने पर साल 2005 में आयरलैंड चला गया. 13 साल बाद अब इस 31 साल के पंजाबी क्रिकेटर की लाइफ में वो पल आया है जिसे वो हिंदुस्तान में रहते हुए देखना चाहता था.
2005 से सिमी सिंह आयरलैंड में रह रहे हैं.
2005 से सिमी सिंह आयरलैंड में रह रहे हैं.

मोहाली में पिता अमरजीत सिंह बठलाना कहते हैं कि सिमी इंडिया के लिए खेलना चाहता था मगर यहां लोकल क्रिकेट में कम लोगों को ही सपोर्ट मिलता है. इसी से तंग होकर सिमी आयरलैंड शिफ्ट हुआ था. मगर अब उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि वो इस लेवल तक पहुंचा.
इंडिया से आयरलैंड जाकर सिमी ने वहां के ओल्ड बेल्वेड्री क्रिकेट क्लब को जॉइन किया और वहां अपनी बैंटिंग के साथ साथ स्पिन को धारदार बनाया जिससे नेशनल टीम में जगह पक्की हुई.  मई 2017 में पहली बार इस ऑलराउंडर को आयरलैंड की वनडे टीम में डेब्यू करने का मौका मिला और फिर साल भर बाद 12 जून 2018 को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला.


Also Read

वो मैच जब भारत ने 7 बॉल पर 4 विकेट लेकर इंग्लैंड से चैंपियंस ट्रॉफी छीन ली थी

50 ओवर में 500 रन सचिन को क्रिकेट के लिए खतरनाक क्यूं लग रहे हैं?

क्या पाकिस्तान का ये ओपनर गांजा के चक्कर में टीम से बाहर हो गया?

11 शतक मारने वाले एरॉन फिंच से ज्यादा बदनसीब खिलाड़ी और कोई नहीं

लल्लनटॉप वीडियो भी हाजिर है:

Advertisement

Advertisement

()