किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान की साजिश देख रहे हैं मोदी के ये मंत्री
विडियो में कह रहे हैं, विदेशी साजिश है
Advertisement

राव साहब दानवे (बाएं) मोदी सरकार में राज्यमंत्री हैं. किसानों के आंदोलन को उन्हें चीन और पाकिस्तान से जोड़ दिया है.
राव साहब दानवे. मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के राज्यमंत्री हैं. पूर्व में महाराष्ट्र BJP के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जालना जिले से सांसद हैं. औरंगाबाद में उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है.
राव साहब दानवे का एक वीडियो सामने आया है. 32 सेकेंड के इस वीडियो में वो कह रहे हैं,
हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब किसी BJP नेता ने किसानों के आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया हो. हरियाणा के कृषि मंत्री हैं जेपी दलाल. वो भी किसानों के इस आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतों के साथ ही चीन और पाकिस्तान का हाथ बता चुके हैं.
जेपी दलाल ने कहा था,
उन्होंने आगे कहा था,
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का पिछले 14 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है. सरकार ने मामला सुलझाने के लिए नए कृषि कानूनों में कुछ संशोधन का प्रस्ताव दिया था. लेकिन किसान संगठनों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने आंदोलन और तेज करने की बात कही है. किसान नेताओं ने कहा है कि अब दिल्ली के भीतर की सड़कें भी जाम की जाएंगी. 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर और आगरा से दिल्ली के बीच हाईवे को बंद किया जाएगा. 12 दिसंबर से ही देश भर के टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा. BJP नेताओं और पदाधिकारियों के घेराव की बात भी कही है.

.webp?width=60)

