दिवाली से एक दिन पहले मोदी सरकार ने देश को बड़ा तोहफा देने की कोशिश की है. उसनेपेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती कर दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिकसरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी पर 5 रुपए तक की कटौती की है. वहींडीजल की एक्साइड ड्यूटी 10 रुपए तक कम कर दी गई है.On eve of #Diwali, Government of India announces excise duty reduction on petroland diesel. Excise duty on Petrol and Diesel to be reduced by Rs 5 and Rs 10respectively from tomorrow pic.twitter.com/peYP1fA4gO— ANI (@ANI) November 3, 2021 बीते कई हफ्तों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेलगामतरीके से बढ़ रही थीं. इसके चलते कई शहरों में तो डीज़ल 110 रुपए के पार और पेट्रोल120 रूपए के पार तक पहुंच गया. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल 110रुपए प्रतिलीटर के आगे पहुंच चुका है. वहीं डीज़ल की क़ीमत भी 98 रुपए प्रति लीटरके पार हो गई है. बुधवार 3 अक्टूबर तक पेट्रोल की क़ीमतें इस प्रकार थीं नई दिल्ली110.04 रुपए कोलकाता 110.49 रुपए मुंबई 115.85 रुपए चेन्नई 106.76 रुपए ऐसे मेंसरकार ने लोगों को राहत देने की कोशिश की है. हालांकि उसके इस कदम पर लोगों कीअलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं. कई लोगों ने मोदी सरकार पर पेट्रोल के दाम घटाकरराजनीति करने का आरोप लगाया है. पहले क्या थी एक्साइज़ ड्यूटी? पेट्रोल पर अभी तकएक्साइज़ ड्यूटी 32.90 पैसे थी. जो अब घटकर 27.90 पैसे हो गई है. वहीं डीज़ल परसरकार एक्साइज़ ड्यूटी के रूप में 31.80 पैसे वसूल रही थी. जो अब घटकर 21.80 पैसेहो गई है. पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा था कि फ़िलहाल पेट्रोलडीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती नहीं की जाएगी. इंडिया टुडे में छपी ख़बर केमुताबिक़ अब केंद्र सरकार को उम्मीद है कि डीज़ल के दामों में कमी से आगामी रबी कीफ़सल के दौरान किसानों की आय में इज़ाफ़ा होगा. To give a further fillip to theeconomy, Govt of India has decided to significantly reduce excise duty on diesel& petrol. The reduction will also boost consumption & keep inflation low, thushelping the poor & middle classes: Ministry of Finance — ANI (@ANI) November 3,2021क्या कह रहे लोग?सरकार के अपने दावे हैं और महंगाई से परेशान लोगों के अपने. पेट्रोल-डीज़ल के दामकम होने की घोषणा के बाद से ही वे सरकार के इस फैसले पर रिएक्शन दे रहे हैं. ट्विटरपर कृष्ण कांत नाम के व्यक्ति ने लिखा, दिवाली गिफ्ट है कि चुनावी घूस है? अगरगिफ्ट है तो ये कौन सा गिफ्ट है कि अब कुछ दिन 10 रुपए कम लूटेंगे? और दो साल सेसबसे सस्ता तेल आयात करके रिकॉर्ड वसूली की और लूटा, उसका क्या?दीवाली गिफ्ट है कि चुनावी घूस है? अगर गिफ्ट है तो ये कौन सा गिफ्ट है कि अब कुछदिन दस रुपये कम लूटेंगे? और दो साल से सबसे सस्ता तेल आयात करके रिकॉर्ड वसूली कीऔर लूटा उसका क्या?#FuelPrice— Krishna Kant (@awadhi_awaz) November 3, 2021 रनविजय सिंह ने लिखा आपने एकचुनावी फटका दिया तो 5 और 10 रुपए कम हो गए. सोचिए और फटके देंगे तो पेट्रोल डीजलका भाव क्या होगा. आपने एक चुनावी फटका दिया तो 5 और 10 रुपए कम हो गए. सोचिए औरफटके देंगे तो पेट्रोल डीजल का भाव क्या होगा. सोचिए... — Ranvijay Singh(@ranvijaylive) November 3, 2021 बहरहाल, कटौती की जानकारी देते हुए वित्तमंत्रालय ने पेट्रोल के बढ़ते दामों का ठीकरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार परफोड़ दिया है. कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में लगातारबढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते देश में पेट्रोल और डीजल कीमतों में कई हफ्तों तक इजाफाहुआ. लेकिन अब अर्थव्यवस्था को और गति देने के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करनेका फैसला किया है. मंत्रालय ने ये भी कहा है कि इस कटौती से पेट्रोल-डीजल का उपभोगबढ़ेगा, महंगाई कम होगी और गरीबों और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी.