The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Modi government intives bollywood celebrities on dinner in mumbai to discuss the controversial CAA

CAA: मोदी के मंत्री बॉलीवुड सितारों के साथ मुंबई में डिनर पर करेंगे चर्चा

जामिया प्रदर्शन के बाद लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी भी CAA का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2020, 10:55 AM IST)
Img The Lallantop
गांधी जयंती में पीएम के घर पहुंचे स्टार्स.
Quick AI Highlights
Click here to view more

CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून. इसके खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है. कुछ सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं. बीजेपी की तरफ से कई रैलियां की जा रही हैं. लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रेस कॉन्फेंस भी की जा रही है.अब CAA के सपोर्ट के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है.

वहीं दूसरी ओर सरकार सीएए पर बॉलीवुड का भी समर्थन हालिस करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए बॉलीवुड के स्टार्स को डिनर दिया जा रहा है. 5 जनवरी यानी रविवार को ये डिनर मुंबई के होटल हयात में होने जा रही है. यहां रेल मंत्री पीयूष गोयल स्टार्स से इंटरैक्ट करेंगे. शाम 8 बजे शुरू होने वाली पार्टी में CAA पर चर्चा होगी.

यहां पर पीयूष गोयल के साथ-साथ बीजेपी उपाध्यक्ष जय मांडा भी होंगे. वो CAA के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों और सच्चाई पर चर्चा करेंगे. इसके बाद स्टार्स के साथ डिनर करेंगे. हालांकि इसमें कौन-कौन शामिल होगा, ये बात अभी सामने नहीं आई है.


मोदी सरकार की तरफ से भेजा गया इंविटेशन. (फोटो- huffingtonpost) मोदी सरकार की तरफ से भेजा गया इंविटेशन. (फोटो- huffingtonpost)

इसके पहले कुछ स्टार्स ने भी CAA का खुलकर विरोध किया था. जामिया यूनिवर्सिटी में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद ट्विटर और फेसबुक पर जमकर सेलेब्स ने सरकार को खरी-खरी सुनाई थी. इसमें राजकुमार राव, कोंकणा सेन शर्मा, सुधीर मिश्रा, शबना आज़मी,फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, अनुराग कश्यप, मोहम्मद जीशान अयूब जैसे सितारे शामिल थे.

इससे पहले पीएम मोदी ने कुछ स्टार्स को अपने घर बुलाया था. वजह थी- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती. शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन, एकता कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, बोनी कपूर जैसे बॉलिवुड हस्तियों की पीएम मोदी के साथ फोटो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल थी.



वीडियो देखें : जामिया प्रोटेस्ट और CAA पर जावेद अख्तर, अनुराग कश्यप, आयुश्मान क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()