The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • modi gives one of the strongest handshake prince williams must have ever received

हाथ जो मोदी ने मिलाया तो दबा भी दिया

प्रिंस विलियम से किया ऐसा कर्रा हैंडशेक कि उनके हाथ पर PM की उंगलियां छप गईं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
15 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016, 04:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
राज़ जो कुछ भी हो, इशारों में बता भी देना हाथ जब उससे मिलाना तो दबा भी देना. आंखों में शरारत लिए राहत इंदौरी ये शेर मंच से पढ़ते हैं तो तो तालियां छोड़ सीटियां पड़ने लगती हैं. लेकिन उनके इस शेर को किसी ने लिया, न लिया हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीरियसली लिया. उन्होंने ब्रिटेन के प्रिंस विलियम से इस गर्मजोशी से हाथ मिलाया कि अगले का हाथ लाल हो गया और उस पर उंगलियां छप गईं. इंटरनेट पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फ़ोटो में प्रधानमंत्री मोदी जी प्रिंस विलियम्स से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. उनके साथ प्रिंस विलियम्स की पत्नी केट मिडल्टन. मोदी जब विलियम्स का हाथ छोड़ते हैं तो विलियम्स का हाथ देखने लायक होता है. विलियम का हाथ कुछ गुलाबी टिंट लिए हुए था. जिसे गर्मजोशी में मोदी ने काफी दिल लगा के दाब दिया. शायद कुछ ज़्यादा ही देर पकड़ भी लिया होगा. जब हाथ छोड़ा तो मालूम हुआ कि वहां सफेद पड़ गया है.
Modi Williams Handhsake
अच्छी बात ये है कि अगर ये फोटुएं सच हैं, तो प्रिंस विलियम्स इतनी ज़ोर से हाथ दबाये जाने पर भी वहां चीख नहीं पड़े. वरना साड्डे प्रधानमंत्री और विलियम्स दोनों ही के लिए लजाने वाली सिचुएशन हो जाती.

Advertisement

Advertisement

()