The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • model shares her neighbor video of using chopper to travel viral

पड़ोसी भारत का सबसे 'ताकतवर' आदमी, हेलिकॉप्टर से उड़ता है तो ये हाल होता है!

चॉपर से काट देता है पेड़.

Advertisement
Aakriti Rana Insta Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 11:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कहा जाता है कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं.' बात सही भी है. कई बार पड़ोसियों के चलते वहां लोगों का रहना आसान हो जाता है तो कई बार पड़ोसी के चक्कर में बातें बिगड़ जाती हैं. ऐसा ही कुछ एक फैशन ब्लॉगर और मॉडल के साथ हुआ. इस फैशन ब्लॉगर का नाम आकृति राणा (Aakriti Rana) है. आकृति का दिल्ली स्थित घर किसी सेलेब के पास में है और वो सेलेब आए दिन हेलिकॉप्टर से यात्रा करता है. इसकी वजह से आकृति के घर के पेड़-पौधों को खासा नुकसान पहुंचता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Social Media Viral Video) है. 

पूरा मामला आकृति राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आकृति राणा ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक चॉपर जा रहा है और इससे आकृति के घर के पेड़-पौधे कट गए. ये वायरल वीडियो शेयर करते हुए आकृति ने लिखा, 'जब आपका पड़ोसी यात्रा करने के लिए कार के बजाय चॉपर का इस्तेमाल करता है. पहले हम सोचते थे कि बंदर हमारे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जो भी मेरे पड़ोसी का नाम सही गेस करेगा, उसे ब्राउनी पॉइंट मिलेंगे.' आकृति का ये पोस्ट खासा वायरल है. आप भी देखिए...

Image embed

वीडियो पर लिखा है, ‘भारत के सबसे ताकतवर शख्स के पड़ोस में रहना कुछ ऐसा होता है.’ इस पर लोग तरह-तरह के गेस कर रहे हैं. कोई किसी एक्टर का नाम ले रहा है तो कोई किसी नेता को आकृति का पड़ोसी बता रहा है. किसी ने कहा कि आकृति को उस पड़ोसी की शिकायत करनी चाहिए कि वो आकृति के पौधों को नुकसान पहुंचा रहा है. वीडियो काफी देखा जा रहा है. लोग गेस करते जा रहे हैं. आप भी बता सकते हैं कि आकृति का पड़ोसी कौन हो सकता है? वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- 'कातांरा' के हिंदी रीमेक में कौन होगा? ऋषभ शेट्टी का जवाब वायरल!

Advertisement

Advertisement

()