महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने एक विवादास्पदबयान दिया है. राज ठाकरे ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर मस्जिदों में बजने वालेलाउडस्पीकर (Loudspeakers) बंद नहीं किए गए, तो उनके सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे.इस दौरान उन्होंने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर भी निशाना साधा. दरअसल, मनसेप्रमुख राज ठाकरे दो अप्रैल को मराठी नववर्ष पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करनेशिवाजी पार्क पहुंचे थे. यहीं उन्होंने ये बातें कहीं. आजतक से जुड़े पंकज उपाध्यायकी रिपोर्ट के मुताबिक, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, "मैं किसी विशेष धर्म केखिलाफ नहीं हूं. लेकिन सरकार को इस मुद्दे पर कार्रवाई करनी चाहिए. आपको प्रार्थनाकरने का अधिकार है, लेकिन लाउडस्पीकर बजाकर नहीं." I am not against prayers, but the government should take a decision on removingmosque loudspeakers. I am warning now... Remove loudspeakers or else will putloudspeakers in front of the mosque and play Hanuman Chalisa: MNS chief RajThackeray, in Mumbai, Maharashtra pic.twitter.com/MjSVrWJ5XK— ANI (@ANI) April 2, 2022 इसके बाद ठाकरे ने धमकी भरे लहजे में कहा, "अगर सरकारमस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाती है, तो लोगों को मस्जिदों के बाहर दोगुनी आवाजमें हनुमान चालीसा बजानी चाहिए." ठाकरे ने यह भी कहा कि वो किसी के धर्म के खिलाफनहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने ही धर्म पर गर्व है. 'उद्धव ने जनता को धोखादिया' राज ठाकरे ने आगामी नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र के सीएम उद्धवठाकरे पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव चुनाव के दौरान जिनके खिलाफखड़े रहे, बाद में उन्हीं के साथ सरकार बनाकर लोगों को धोखा दिया. राज ठाकरे नेकहा, "चुनाव के दौरान पूरे वक्त तक नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को हीमुख्यमंत्री कैंडिडेट के तौर पर दर्शाया था. तब उद्धव ठाकरे ने एक भी शब्द नहींकहा. लेकिन जब चुनाव नतीजों का ऐलान हुआ, उसके बाद ही उन्हें सीएम बनने का ख्यालआया और उन्होंने विपक्षी ताकतों के साथ गठबंधन कर लिया." मनसे प्रमुख ने राज्यसरकार की ओर से हाल ही में की गई उस घोषणा पर भी ऐतराज जताया, जिसमें विधायकों कोमुंबई में आवास दिए जाने की बात कही गई थी. ठाकरे ने कहा, "पहले उनकी (विधायकों) कीपेंशन रोकी जानी चाहिए. क्या वो अपने काम से लोगों पर कोई एहसान कर रहे हैं? सीएमको इस स्कीम में क्या अच्छाई दिखाई दे रही है?" योगी की तारीफ आजतक की खबर केमुताबिक, ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुस्लिम इलाकों के मदरसों पर छापा मारने कीअपील की. उनका दावा है कि पाकिस्तानी समर्थक इन मदरसों में रह रहे हैं. ठाकरे काआरोप है कि मुंबई पुलिस सब जानती है कि वहां क्या हो रहा है. विधायक उनको वोट बैंककी तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. ठाकरे ने इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश को विकास करते हुएदेखकर काफी खुश हूं. मैं ऐसा ही विकास महाराष्ट्र के लिए ही चाहता हूं. मैं अयोध्याजाऊंगा, लेकिन ये नहीं बताउंगा कब. मैं हिंदुत्व के बारे में भी बात करूंगा." रैलीमें राज ठाकरे ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार पर भी निशाना साधा.उन्होंने पवार पर 'जाति आधारित नफरत' फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर हमजाति की राजनीति से बाहर नहीं आएंगे, तो एक हिंदू कैसे बनेंगे. आपको बता दें कि राजठाकरे ने दो साल बाद शिवाजी पार्क में रैली संबोधित की. इससे पहले कोरोना महामारीके चलते बड़ी रैलियों के आयोजन पर रोक थी.