उद्घाटन करते ही विधायक ने हंसते हुए बस चलाई, खंभे में ठोक दी!
बाद में लोगों ने धक्का देकर निकाला

नेता जब भी कोई काम करते हैं, वो चर्चा में आ जाते हैं. फिर वो अच्छा काम हो या बहुत अच्छा. कई बार चर्चा में आने की वजह काफी हटके होती है. अब ऐसा ही कुछ तमिलनाडु में हुआ है. यहां से एक खबर आई. राज्य की कांचीपुरम सीट से विधायक ने अपने इलाके में बस सर्विस का उद्घाटन करते हुए कुछ ऐसा किया कि वायरल (Social Media Viral Videos) हो गए. विधायक ने अपने इलाके में एक नई सर्विस का उद्घाटन किया था. इसके बाद उन्होंने बस भी चलाई. इसके बाद वो बस (DMK MLA Drive Bus But Stuck In Ditch Close To Electric Pole) ही गड्ढे में फंस गई.
दरअसल कांचीपुरम से डीएमके विधायक सीवीएमपी एझिलारसन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक नई बस सेवा की शुरुआत की. विधायक जी ने बस सेवा की शुरुआत वाले दिन ही कहा कि मैं भी चलाकर देखता हूं. जैसे ही विधायक जी बस की ड्राइविंग सीट पर बैठे और गियर डाला. थोड़ी दूर जाते ही बस सड़क किनारे लगे पार्टी के झंडे से टकराकर छोटे से नाले में घुस गई. उसके पास ही एक खंभा भी था. जैसे ही बस टकराई, बस में सवार विधायक और उनके साथी तुरंत नीचे उतरे. सभी लोगों ने धक्का मारकर बस को बाहर निकाला. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
ये बस पूरी भरी हुई थी. रास्ते में एक घुमाव था. घुमाव के दौरान कोने पर एक छोटा सा नाला था. विधायक को नाले का अंदाजा नहीं रहा. जैसे ही बस घुमाई, वो नाले में फंस गई. गनीमत ये रही कि दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. हालांकि घटना में बस में भी डेंट पड़ गया. नाले से निकाले जाने के बाद सरकारी बस ड्राइवर ने बस चलाई. इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लोग इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: ध्रुव राठी का वीडियो डिलीट कराना अब डाबर को ही क्यों महंगा पड़ा?

