The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • missing noida based fashion desginer found in gurgaon

टूटी शक की सुई! डिजाइनर शिप्रा ने डिजाइन की खुद की फर्जी किडनैपिंग

4 दिन से लापता शिप्रा गुड़गांव में मिली.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
4 मार्च 2016 (अपडेटेड: 4 मार्च 2016, 06:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कुछ दिन पहले स्नैपडील एग्जीक्यूटिव दीप्ति के किडनैप होने की खबर मिली. सोशल मीडिया पर खोजी कैंपेन चला. शुक्र ये रहा है कि दीप्ति मिल गई. इसके बाद चार दिन पहले गायब हुई नोएडा की फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक भी अब गुड़गांव में मिल गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, शिप्रा ने अपनी किडनैपिंग की साजिश खुद रची थी. सूत्रों के मुताबिक, शिप्रा जयपुर के पास एक आश्रम में रुकी थी. शिप्रा कर्ज और प्रॉपर्टी विवाद से परेशान थी. और इसीलिए उसने जानबूझकर अपनी किडनैपिंग की साजिश रची थी. शिप्रा ने इसी साजिश के तहत, 29 फरवरी को पुलिस कंट्रोलरूम में सात सेकेंड की एक कॉल भी की थी. लेकिन जब शिप्रा पुलिस को मिली तो उसने कुछ और ही कहानी सुनाई. शिप्रा ने कहा, 'उसकी किडनैपिंग की साजिश में उसके भाई और पिता शामिल हो सकते हैं.' पुलिस शिप्रा समेत सबसे पूछताछ कर रही है. शिप्रा मलिक के गुड़गांव से मिलने की पुलिस ने पुष्टि कर दी है. शिप्रा के घरवालों ने चार दिन पहले उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार शिप्रा को खोज रही थी. पुलिस ने बताया, 'शिप्रा को आखिरी बार बैंक में जाते हुए देखा गया. पुलिस अब शिप्रा से पूछताछ कर रही है कि आखिर वो कैसे लापता हुई.' याद रहे कि शिप्रा सोमवार को अपने बुटीक से चांदनी चौक के लिए निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. घरवालों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद सेक्टर 29 से शिप्रा की कार भी बरामद की गई थी. बताया जाता है कि शिप्रा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर काफी दिनों से परेशान थी.

Advertisement

Advertisement

()