एक मां है जो हर जगह गुहार लगा चुकी है. दर दर भटक रही है. बार-बार कह रही है मेरेनजीब को ला दो मेरे नजीब को ला दो. मगर नजीब कहां है ये अभी तक पुलिस पता नहीं करपायी है. बार बार ये ही कहा जा रहा है पुलिस तलाश रही है. कभी कुछ तो कभी कुछ कहागया. बाद में पुलिस की तलाश जेएनयू तक ही सीमित होकर रह गई. अब खबर है कि नजीब केघर वालों को फिरौती की कॉल आई है, 'अगर नजीब चाहिए तो 20 लाख रुपये पहुंचा दो.पुलिस कॉल का दावा कर रही है. जबकि नजीब के घर वाले ऐसी किसी कॉल से इंकार कर रहेहैं. खबर आई थी कि 14 अक्टूबर की रात. JNU कैंपस. करीब 25-30 लड़के नजीब अहमद कोबुरी तरह पीट रहे थे, गालियां दे रहे थे और कह रहे थे कि उसे 72 हूरों के पास भेजनाहै. ये कहानी JNU के उस स्टूडेंट की है, जो इस घटना के बाद से आज तक गायब है. नजीबके गायब होने के बाद फिर खबर आई कि नजीब ने ABVP के विक्रांत को थप्पड़ मारा था.विक्रांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का कंटेस्टेंट. हॉस्टल में कैम्पेन कर रहाथा. वहीं नजीब और विक्रांत के बीच झगड़ा हो गया. कहा गया कि इसी झगड़े में नजीब कीपिटाई कर दी गयी थी. सच क्या है अभी तक कुछ नहीं पता. अब खबर है कि नजीब की फिरौतीमांगी गई है 20 लाख रुपये की डिमांड की गई है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर रवींद्र यादव काकहना है कि कॉल आने के बाद उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक शख्स को गिरफ्तार कियागया है, अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. अफसर का कहना है कि पकड़ में आये शख्सने नजीब के घर वालों को तीन दिन पहले फोन किया था और 20 लाख की फिरौती मांगी थी.बिजनेस स्टैण्डर्ड के मुताबिक पुलिस ने क्राइम ब्रांच के एक दल ने डीसीपी जी रामगोपाल नायक की निगरानी में आरोपी के स्थान का पता लगाया था. दूसरी तरफ नजीब केपरिवार के एक सदस्य का कहना है, 'हमें फिरौती मांगने वाली कोई भी कॉल नहीं आई है.'नजीब का गायब होना रहस्य ही बनता जा रहा है. अभी तक कोई बड़ी कामयाबी पुलिस को नहींमिली है. नजीब की मां सब जगह गुहार लगा चुकी हैं. इस मामले में वे छह छात्र भीपोलिग्राफी टेस्ट के लिए सहमत नहीं हुए हैं, जिनसे इसके लिए मंजूरी मांगी गई थी.हॉस्टल में नजीब के कमरे में साथ रहने वाले छात्र मोहम्मद कासिम ने भी झूठ पकड़नेवाले इस परीक्षण के लिए हामी नहीं भरी है. जबकि कासिम पहले इस टेस्ट के लिए तैयारहो गया था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें25-30 लड़के नजीब को पीटते हुए कह रहे थे, 'इसे 72 हूरों के पास भेजना है'JNU के लापता स्टूडेंट नजीब ने ABVP के विक्रांत को मारा था थप्पड़ : नई चिट्ठी JNUमें चल रहा मामला असल में है क्या?