The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Miss Travel is controversial app that helps people see the world for free

क्या है मिस ट्रैवेल सर्विस, जिसमें आपके विदेश घूमने का खर्च कोई और उठाता है?

मिस ट्रैवेल का ऐप और वेबसाइट आजकल खूब हिट है.

Advertisement
pic
18 जून 2018 (अपडेटेड: 18 जून 2018, 10:16 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंटरनेट ने लोगों की जिंदगी इतनी आसान कर दी है कि पूछो मत. लोग लैटरीन में फोन लेकर बैठते हैं ताकि सब आसानी से हो. अभी एक नई चरस आई है. नाम है मिस ट्रैवेल. ये आपकी सुहानी ट्रैवेल डायरीज में चार चांद लगा सकती है. हैशटैग ट्रैवेलर के साथ इंस्टा पर फोटो पोस्ट करने के लिए साथी का जुगाड़ कर सकती है. ये वेबसाइट काम की है. लेकिन अक्ल के इस्तेमाल के साथ यूज करने की करबद्ध प्रार्थना है.

क्या है मिस ट्रैवेल

वेबसाइट का होम पेज
वेबसाइट का होम पेज

ये एक ऐप है. वेबसाइट है. ट्रैवेल डेटिंग ऐप और वेबसाइट है. ये बड़ा चिकोलाइट टर्म है, ऐसे समझ नहीं आएगा. दरअसल ये ऐप दुनिया भर में 'फ्री' ट्रैवेल करने की सुविधा देता है. ये फ्री तब होगा जब अपने खर्च के बदले में सेक्स ऑफर किया जाए. मिस ट्रैवेल ऐप खूब पैसे वालों को ये सुविधा देता है. जिसमें स्वाभाविक रूप से मर्द होते हैं. जो किसी और की ट्रिप का खर्च उठाते हैं और बदले में उसका साथ और सेक्स पाते हैं.

कैसे काम करती है

कहने को बहुत सिंपल है. वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना है. जो कि फ्री है. बस उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. इसके बाद मेंबरशिप मिल जाएगी. फिर जो भी मेंबर्स हैं उनसे फोन पर बात की जा सकती है. यहां से लिंग भेद शुरू होता है. महिलाएं पुरुष मेंबर्स से फ्री में बात कर सकती हैं. लेकिन पुरुष किसी महिला को कॉल करना चाहे तो उसे प्रीमियम मेंबरशिप लेनी पड़ेगी. यानी अंटी ढीली करनी पड़ेगी, पइसा भरना पड़ेगा. ये प्रीमियम मेंबरशिप एक, तीन या छ: महीनों के लिए हो सकती है.
आखिर कैसे?
आखिर कैसे?

मेंबरशिप लेने के बाद ट्रिप फाइनल करनी होती है. जिसमें तीन तरह के ऑफर हैं. पहले में महिला-पुरुष साथ में यात्रा शुरू और खत्म कर सकते हैं. दूसरे ऑफर में पुरुष महिला को अपने यहां ट्रिप पर बुला सकता है, घूमने के लिए. तीसरे ऑफर में पुरुष महिला के पास जा सकता है, वो उसे 'घुमाएगी.' पेमेंट के तरीके भी तीन हैं. पुरुष या महिला दोनों में से कोई पूरी ट्रिप का खर्च उठा सकता है. या फिर दोनों आधा-आधा कर सकते हैं.
ये सारी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है. जिसमें ट्रिप फाइनल करने के साथ एक बड़े काम की बात लिखी है. Use Common Sense. अर्थात दिमाग का इस्तेमाल करें. मतलब जो पार्टनर आप चुन रहे हैं वो कितना 'भरोसनीय' है. कहीं आपके साथ रहे और माल पार कर जाए. या कुछ और प्रॉब्लम हो जाए. कुल मिलाकर बचाव ही उपाय है.

विवादास्पद है

इंतजाम से ज्यादा इल्जाम वाला ऐप
इंतजाम से ज्यादा इल्जाम वाला ऐप

साल 2012 में ये ऐप अस्तित्व में आया. बनाने वाले का नाम ब्रैंडन वेड. वेड का दावा है कि 615,470 मेंबर्स इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐप के आलोचकों का दावा है कि ये अप्रत्यक्ष रूप से वैश्वावृत्ति का काम हो रहा है. यानी घुमाकर कान पकड़ा जा रहा है. इसका इस्तेमाल लोग घूमने के लिए नहीं अय्याशी के लिए करते हैं. बड़ी उम्र के मर्द पैसे के दम पर कम उम्र की लड़कियां खोजते हैं और उनका इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर शादीशुदा लोग इसकी मेंबरशिप लेते हैं. इस ऐप पर जाने में बहुत सारा रिस्क भी है.
रिस्क तो हइये है भैया. लेकिन माउंटेन ड्यू पीने वाले और खतरे लेकर जीने वालों को रिस्क से क्या लेना. एडवेंचर नाम की चीज तभी आती है जब रिस्क हो. हमने सारा मैटर आपके सामने खोल दिया है, सही है कि गलत, खुद सोच समझ लो.


ये भी पढ़ें:

पत्नी की मौत के बाद इस आदमी ने जो किया उसकी मिसालें दी जाएंगी

कौन है ये वन मैन बैंड, जो पांच बाजे एक साथ बजाता है?

फिटनेस चैलेंज की ये चूक देख लें तो मोदी जी शर्मिंदा हो जाएंगे!

प्रियंका चोपड़ा को इस्लाम पर ज्ञान देकर ये आदमी भारी भूल कर गया

Advertisement

Advertisement

()