The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Misleading message on Nipah virus going viral on social media

पड़ताल: क्या रमज़ान की वजह से फैल रही है निपाह वायरस की अफवाह?

या ये मैसेज खुद एक अफवाह है.

Advertisement
pic
1 जून 2018 (अपडेटेड: 1 जून 2018, 12:37 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
केरल में निपाह वायरस घूम घूमकर आ रहा है. दहशत का माहौल पूरे देश में बन रहा है. चमगादड़ और फल रिस्की हो गए हैं. लेकिन निपाह वायरस से भी खतरनाक हैं वो लोग जो बीमारी के नाम पर भी अफवाहें फैला लेते हैं. जैसे अभी ये मैसेज व्हाट्सऐप पर घूम रहा है.
व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट
व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट

सिर्फ व्हाट्सऐप पर ही नहीं. फेसबुक पर भी दनादन पोस्ट किया जा रहा है.
फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट
फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट

बहुत सारी स्पेलिंग मिस्टेक्स के अलावा इस मैसेज में जो खास ज्ञान है वो ये कि निपाह वायरस का कोई अस्तित्व नहीं है. ये अफवाह है जो रमज़ान में फल सस्ते करने के लिए फैलाई जा रही है. अफवाह कौन सी है, ये केरल के अखबार और न्यूज पोर्टल देखने से पता चलता है. मौतें हो रही हैं. सरकार से लेकर जनता तक की हालत खराब है. लल्लनटॉप ने इस वायरस की खबर आप तक पहुंचाई थी. यहां क्लिक
करके पढ़ सकते हैं.
हिंदी में निपाह वायरस सर्च करो तो सबसे ऊपर ये खबरें दिखती हैं
हिंदी में निपाह वायरस सर्च करो तो सबसे ऊपर ये खबरें दिखती हैं

अब दूसरी बात. अगर रमज़ान में फल सस्ते हुए हैं तो ये सिर्फ मुसलमानों के लिए खुशी की बात नहीं है, ये मैसेज फैलाने वालों के लिए भी है. झोला लेकर जाएं और भर भरकर फल खरीद लाएं. ऐसा थोड़ी है कि सस्ते फल सिर्फ रोज़े रखने वालों को मिल रहे हैं. मार्केट में जाओ तो. लेकिन थोड़ी होशियारी से, वायरस अफवाह नहीं ये मैसेज अफवाह है.


ये भी पढ़ें:

वायरल हो रहे 'डांसर अंकल' के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता

सिंह सरनेम लगाने पर युवक की मूंछें कटवाई, वीडियो बनाकर वायरल किया

पड़ताल: लॉन्च करके तुरंत हटाया गया पतंजलि किंभो ऐप स्वदेशी है या विदेशी?

पेट्रोल की कीमत में हुई भारी कटौती के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा!

 

Advertisement

Advertisement

()