The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • minor allegedly killed his friend for girl love triangle baranki up crime news

लड़की के लिए नाबालिग ने दोस्त को मार डाला, मां की चेन बेचकर बुलाए थे बदमाश!

हत्या के बाद तेजाब से चेहरा जलाया. शव को जंगल में फेंक आया. पुलिस ने नौ महीने बाद पकड़ा.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 29 अगस्त 2023, 09:17 AM IST)
minor allegedly killed his friend for girl love triangle baranki up crime news
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया (फोटो- आजतक/पेक्सेल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में नाबालिग लड़के के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि मृतक के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी. पुलिस के मुताबिक, वो दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे. इसी वजह से मर्डर किया गया. नौ महीने पहले नाबालिग लड़के का शव जंगलों के मिला था. पहचान ना हो सके इसके लिए चेहरा बुरी तरह जला दिया गया था. 

इंडिया टुडे से जुड़े सैयद रेहान मुस्तफा ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है. मामला बाराबंकी जिले के देवा शहर का है.

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया,

पिछले साल नवंबर में मृतक के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट देवा थाने में दर्ज करवाई थी. जांच के दौरान सीतापुर में मेहमूदाबाद के जंगल से लड़के का शव मिला. चेहरा तेजाब डालकर बुरी तरह जलाया गया था ताकि उसकी पहचान ना हो सके. परिवार वालों ने कपड़ों से उसकी पहचान की. अब पता चला है कि हत्या का आरोपी मृतक का एक दोस्त है. वो भी नाबालिग है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों दोस्त एक ही लड़की को पसंद करते थे और इस बात को लेकर उनके बीच विवाद था. तभी आरोपी ने कथित तौर पर मर्डर का प्लान बनाया. आरोप है कि उसने अपने घर से मां की चेन चुराई और कुछ बदमाशों को पैसे देकर प्लान में शामिल किया. नाबालिग ने कथित तौर पर अपने दोस्त के सिर पर पीछे से अटैक किया फिर गला दबाकर हत्या की. हत्या के बाद मृतक के चेहरे को बुरी तरह जलाया गया और शव को जंगल में फेंक दिया गया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: 70 हजार देकर लाया पत्नी , फिर कर दी हत्या, जंगल में फेंक आया लाश!

आरोपी के पास हत्या के बाद इस्तेमाल हुआ तेजाब बरामद किया गया है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. खबर है कि आरोपी ने हत्या को अंजाम देने की बात कुबूल ली है. मर्डर में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

वीडियो: "आई लव यू" बोल महिला टीचर को छेड़ते थे, वीडियो बनाते थे, पुलिस ने खबर ले ली!

Advertisement

Advertisement

()