ट्विटर पर एक मस्त थ्रेड चल रहा है. उससे भी बड़ी बात एक हैशटैग चल रहा है.ट्रेंडिंग है. #SixWordHorror नाम से. जनता ने सिक्स वर्ड स्टोरीज तो देखी-झेली है.ये सिक्स वर्ड हॉरर अलग चीज है. जहां डरावनी और मज़ेदार छोटी कहानियां पढ़ने को मिलरही हैं. फिर ट्विटर की जनता को आप जानते ही हैं. अलग ही ज़ोन में रहती है,ट्रेंडिंग विषयों पर और क्रिएटिव हो पड़ती है. लोगों ने ऐसे-ऐसे ट्वीट किए. ये कहरहे हैं. ये ट्वीट पढ़ो. तुम मर जाओगे.Read this tweet, u will die #SixWordHorror— Varma (@dilitweets) June 18, 2019 शीशे में भूत दिख जाना हम सबका डर होता है. (भूत-वूत कुछ नहीं होता!) खुद की शक्ल में भूत दिखना उससे बड़ा डर होता है."She smiled. Her reflection did not."#SixWordHorror pic.twitter.com/TU0pez8UIh— Jacob Peach 🕹🚀🎬☕ (@PeachyBaws) June 17, 2019 ये भी उसी लेवल का डर है कि एकरोज़ देह से आत्मा निकल जाए और देखे, ओन्नो, मैं तो नीचे ही पड़ा रह गया.I stood up. My body didn't.#SixWordHorror pic.twitter.com/ozrxYSUS1r— Words_in_Idleness (@manu18268317) June 18, 2019 ये वाला स्टीफन किंग के किए धरेका दुष्परिणाम है.Nobody here hired that birthday clown. #SixWordHorror— Joseph Mallozzi (@BaronDestructo) June 17, 2019 इंसान का सबसे बेसिक डर शुरूहोता है. दरवाजे के खुल जाने पर."That door was always open, right?" #SixWordHorror pic.twitter.com/5iDv2ejpvU— 🌈 Cat 💀 (@cryptidtonic) June 17, 2019 "बच्चों के जूते बिक रहे हैं, पैरों केसाथ"“For sale. Baby shoes. Feet included.”#SixWordHorror— Nat Has a Deadline and Shouldn't Be Tweeting (@natcassidy) June 17, 2019 हॉररबस भूत से जुड़ा हो जरूरी थोड़ी है. काम की जगह पर भी डरावनी बातें होती हैं. जैसेकिसी डिजाइनर से कोई लोगो बड़ा करने को कह दे.Can you make the logo bigger?#SixWordHorror #DesignerProblems— Lance Francisco (@lancexfrancisco) June 18, 2019 ऐसे मौके पर पेप्सी वाले अपनेब्रांड का प्रमोशन करने से बाज़ नहीं आए.We don’t have Pepsi, Coke OK? #SixWordHorror— Pepsi (@pepsi) June 17, 2019 रोनाल्डो बेहतर या मेसी वाली मौज भी ली जा रही है."Cristiano ronaldo is better than messi"#SixWordHorrorpic.twitter.com/aoVwH6vUNH— 👑Khaled👑 (@khaled47kdh) June 17, 2019 अब जब ट्विटर ट्रेंड ही है तो आप भीजानते हैं. इनका अंत नहीं है. हम जितने पढ़ा दें उतने कम हैं. लेकिन सवाल होगा कि येसब शुरू कैसे हुआ? Gail Simone हिंदी में शायद गेल सिमोन कहें. कॉमिक बुक राइटरहैं. कुछ नोटेबल काम खोजेंगे तो डेडपूल और वंडर वुमन की कॉमिक्स नज़र आएं. माने DCऔर Marvel दोनों तरफ हाथ फैलाए हैं. ट्विटर पर सक्रिय हैं. (इस सक्रियता को ऐसेसमझें कि सब के प्यारे श्रद्धेय स्टेन ली स्वयं उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते थे.)GAIL SIMONE is MY LITTLE SIMONEY नाम का हैंडल है. अपने फॉलोवर्स से बातें करतेहुए उन्हें ये चैलेंज दिया कि #SixWordHorror लगाकर डरावनी मिनी स्टोरीज लिखें.Today's challenge isn't new, but I still think it's fun.Write a horror story in six words. Please use hashtag#SixWordHorror — GAILSIMONE is MY LITTLE SIMONEY (@GailSimone) June 17, 2019 बस वहीं से सब शुरू हुआ.इतना कि भारत में भी ट्विटर पर नंबर 3 पर ट्रेंड हो गया. दरअसल सिक्स वर्ड स्टोरीजका लिटरेचर वालों में अलग ही चार्म है. अर्नेस्ट हेमिंग्वे को एक बार चैलेंज दियागया. छह शब्दों में मुकम्मल कहानी कह देने का. उनने लिखा. “For sale: baby shoes,never used.” कहते हैं ये बात उनने एक नैपकीन पर लिखी थी, किसी रेस्टोरेंट मेंबैठकर. दस डॉलर की शर्त के लिए. तब ये तो तय हो ही गया कि कहानी छह शब्दों में भीलिखी जा सकती है. किताबों के चाहने वाले, किताबों से ऐसी लाइंस निकाल-निकाल लातेहैं. जो हैं तो एक वाक्य लेकिन पूरी कहानी जितने असरदार हैं. कुछ नमूने आप यहां देखसकते हैं.The smallest coffins are the heaviest.2112. Human ignorance boiled the earth.One night. Three words. Never returned.Everyone cares when it’s too late.Cancer. Only three months left. Pregnant.-------------------------------------------------------------------------------- अंत में एक हमारी तरफ से भी ;)बैंक पीओ का फॉर्म भर दो.