कंगना के खराब भाषा में किए गए कमेंट पर सलोनी गौर ने क्या जवाब दिया?
सिंपल लेकिन सटीक बात बोली है.
Advertisement

सलोनी गौर फेमस कॉमेडियन, यू-ट्यूबर और मिमिक्री आर्टिस्ट हैं. वे अक्सर सितारों की मिमिक्री करती हैं. रिसेंटली उन्होंने कंगना रनौत की मिमिक्री का एक वीडियो बनाया है. जिसे लेकर कंगना भड़क गईं.
कंगना रनौत बीते कई दिनों से चर्चा में हैं. लोग कह रहे हैं कि ट्विटर पर दिलजीत दोसांझ से वॉर के बाद कंगना बौखला गई हैं. वो ना सिर्फ दिलजीत पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं, बल्कि जो मिल रहा है उसी भिड़ जा रही हैं. अब रिसेंटली कंगना का गुस्सा कॉमेडियन और होस्ट सलोनी गौर पर फूटा. जिनके एक वीडियो पर उन्होंने कमेंट किया. अब तो ये भी बताने की ज़रूरत नहीं कि कंगना अपने हर ट्वीट में अपनी भाषाई मर्यादाओं को भूलती जा रही हैं. इस बार भी उन्होंने यही किया है.
17 दिसंबर को सलोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वो कंगना के गेटअप और एक्सेंट में हैं और ‘सिरी’ से पूछ रही हैं कि ‘बेस्ट एक्ट्रेस कौन?’ वीडियो में सलोनी ने कंगना की नकल की है. पहले ये वीडियो देखिए
कंगना ने इस वीडियो पर कमेंट किया,
कंगना के इस ट्वीट पर लोगों के लगातार रिएक्शन्स आने लगे. इस बारे में जब 'लल्लनटॉप' ने सलोनी से बात की तो उन्होंने कहा कि वो जो भी करती हैं, अपने फैंस, अपनी ऑडियंस के लिए करती हैं. सलोनी ने कहा,
सलोनी ने ये भी कहा,
लोगों के भी लगातार रिएक्शन्स इस पर आ रहे हैं. कंगना के फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं और सलोनी के फैंस उनका.
कंगना इधर बीच लगातार सुर्खियों में हैं. पहले किसान आंदोलन में हिस्सा ले रही महिला को शाहीन बाग वाली दादी बता दिया. कहा, वे पैसा लेकर आंदोलनों में जाती हैं. इस बात पर आंदोलन कर रहे किसानों और पंजाबी सेलेब्रिटीज़ ने भी कंगना को आड़े हाथों लिया था. फिर कंगना का एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ से लंबा-चौड़ा ट्विटर वॉर चला. और अब वो सलोनी गौर से उलझ गई हैं.

.webp?width=60)

