बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि राज्य में पिछले सात महीने सेजारी अल्कोहल बैन की वजह से दूध की बिक्री में 11 परसेंट का इजाफा हुआ है. कुलमिलाकर उनका कहना है कि बिहार के लोग अब दारू की जगह दूध पीने लगे हैं. इसी बहानेनीतीश ने अपने क्रिटिक्स का भी खूब मजाक उड़ाया. बेतिया से अपनी निश्चय यात्रा कोशुरू करते हुए नीतीश ने सभा में बोलते हुए कहा कि अल्कोहल बैन के कारण बिहार मेंअपराध की घटनाओं में कमी आई है. और साथ ही दूध, मिठाई और शहद की खपत बढ़ गई है.नीतीश कुमार ने कहा, “अल्कोहल बैन के कारण राज्य में दूध की बिक्री में जबरदस्तइजाफा हुआ है. ‘सुधा’ जो कि सरकारी डेयरी को-ऑपरेटिव है, उसके आंकड़ों के हिसाब सेपिछले सात महीनों में दूध की खपत में 11 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. यानी किलोगों ने शराब पीना छोड़ दिया और दूध पीना शुरू कर दिया है. इससे पहले शराब पर हरसाल दस हजार करोड़ रूपये बर्बाद होते थे पर अब जनता इससे अपनी दूसरी जरूरतों कोपूरा करने के साथ ही हेल्दी खाना खाने पर अपने पैसे खर्च कर रही है. लोगों कीआर्थिक स्थिति भी सुधरने लगी है. बिहार में अल्कोहल बैन से सभी लोग खुश हैं, पर कुछलोग जिनमें से ज्यादातर पढ़े-लिखे और खाते-पीते घरों से आते हैं, वो इसका विरोध कररहे हैं. शाम में एक पैग पीने के आदी ऐसे लोग अल्कोहल बैन की वजह से ठेकों पर शराबनहीं मिलने से तरह-तरह की बातें कर रहे हैं." साथ ही नीतीश ने कहा कि “हमने जब इसकेलिए जब कानून बनाया था तो हमारे क्रिटिक्स ने उसे कड़ा और तालिबानी बताया गया. अबहम रोज पूछ रहे हैं. बताईए कि अगर तालिबानी है तो इसे गैर-तालिबानी बनाने का क्यासुझाव है. कुछ भी हो हम शराबबंदी से कोई समझौता नहीं करेंगे. शराबबंदी को पूरे तौरपर लागू करने के लिए अगर कानून में ऐसा आपको लगता है कि कोई फेरबदल की जरूरत है तोराय दें. मेरे कहने पर निषेध और उत्पाद विभाग ने विज्ञापन जारी कर पब्लिकली सुझावमांगा है और लोग जवाब दे रहे हैं. 14 नंवबर को मैं खुद पटना में बैठूंगा और पूछूंगाकि बताईए आपकी क्या सलाह है. हम तो जानना और समझना चाहते हैं, इसीलिए आपके बीच आएहैं. समाज में अच्छे और बुरे लोग भी होते हैं और कुछ लोग शराबबंदी का गलत फायदाउठाने के लिए पड़ोसी राज्यों से शराब लाकर यहां बेचने की फिराक में लगे हुए हैं. ऐसेलोगों को हम आगाह कर देना चाहते हैं कि पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ीकार्रवाई होगी. बिना लोगों के जागरूक हुए कोई बड़ा कानून लागू नहीं हो सकता और खालीसरकार की कोशिश से ये पूरी तरह से कारगर नहीं हो सकता है. बिहार में हुए अल्कोहल केबैन को लेकर काफी राजनीति हो चुकी है. मामला पटना हाई कोर्ट तक पहुंच गया था. पटनाहाई कोर्ट ने बिहार सरकार के शराबबंदी एक्ट को 'गैरकानूनी' भी ठहरा दिया था. बिहारसरकार ने शराबबंदी एक्ट में कुछ बदलाव भी किया था. आए दिन अल्कोहल बैन से रिलेटेडबिहार से अजीबो-गरीब कहानियां आती रहती हैं. पिछले कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमारने बयान दिया था कि अंधेरे में जूस पीजिए, लगेगा कि शराब पी रहे हैं. वैसे बिहार केदेखा-देखी दूसरे राज्यों में भी अल्कोहल बैन की बात चल रही है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------नीतीश और अजीत सिंह ने मुलायम सिंह की गोच्ची कर दी'CM नीतीश कुमार जी, ये 'मामूली' सा काम करवा दो, बहुत दुआ मिलेगी'शहीद की पत्नी ने नीतीश कुमार को हड़काते हुए कहा, भिखारी समझ रखा है क्या!नीतीश कुमार ने बिहार में दारू पीने का कड़क जुगाड़ बताया!कन्हैया कुमार, अब नीतीश-अखिलेश को चिट्ठी नहीं लिखोगे?