अश्लील तस्वीरों के चक्कर में फंसे सिंगर मीका सिंह, दुबई में गिरफ्तार किए गए
इससे पहले भी तीन बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं मीका.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सेक्शुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगा है. मीका दुबई एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने गए हैं. लेकिन अवॉर्ड शो होने से पहले ही उन्हें एक लड़की की कंप्लेंट पर गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है.
मीका पर 17 साल की एक ब्राज़िलियन लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. और ये आरोप लगाया है खुद उस लड़की ने. रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक उस लड़की ने दुबई के मुरक्काहात पुलिस स्टेशन में मीका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. एफआईआर पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए दुबई पुलिस ने मीका को तड़के सुबह तीन बजे सेंट्रल दुबई से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद से लगातार उनके दोस्त उन्हें छुड़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं, जो अब तक नाकाम रही है.
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब मीका किसी पुलिस केस में फंसे हों. साल 2006 में राखी सावंत ने मीका पर उन्हें जबरदस्ती किस करने मामले में केस किया था. उसके बाद सलमान भाई के नक्शेकदम पर पर चलते हुए 2014 में वो एक हिट एंड रन केस में पकड़े जा चुके हैं, जब उन्होंने एक ऑटो में अपनी गाड़ी भिड़ा थी. सबसे हालिया मामला मामला 2015 का था, जब एक दिल्ली के एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के चक्कर में उन्हें पुलिस ने धर लिया गया था.

एक फंक्शन के दौरान राखी सावंत के साथ मीका सिंह.
पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के छोटे भाई मीका ने साल 2006 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' से की थी. तब से लेकर अब तक मीका बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स के लिए गाने गा चुके हैं. उनकी क्रेडिट लिस्ट में 'जब वी मेट', 'अजब प्रेम की गज़ब कहानी', 'बॉडीगार्ड', 'रेडी' 'एजेंट विनोद', 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'रईस', 'पैडमैन' और 'स्त्री' जैसी फिल्में शामिल हैं. रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का 'आंख मारे' उनका लेटेस्ट गाना है, जो आज ही रिलीज़ किया गया है.
वीडियो देखें: सिंबा के ट्रेलर की ये बातें बताती हैं कि फिल्म 500 करोड़ पार करेगी