अमृतसर में रात को धमाके की आवाजें कहां से आईं जिससे लोग डर गए?
सुबह होते होते अफवाहें तेज हो गईं.

My entire house shook from the blasts. #Amritsar
— Ragini (@raginigauri98) March 14, 2019
हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना था कि कोई धमाका नहीं हुआ है. उन्होंने जेट सोनिक बूम की आवाजें सुनी हैं. इसीलिए घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है.#Amritsar still not able to sleep! Kuch toh hua hai, still a lot of unease! Still hear the sound of planes in the sky.. Hope all is well
— Pankaj Sharma (@RigidSeeker) March 14, 2019
सोशल मीडिया पर खबरें चलने के बाद न्यूज़ एजेंसी ANI ने खबर दी कि पाकिस्तान बॉर्डर के आस-पास वायुसेना ने अभ्यास किया है. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की देर रात पंजाब और जम्मू के कई हिस्सों में वायुसेना ने फाइटर एयरक्राफ्ट्स के साथ प्रैक्टिस की और जिस धमाके की आवाज़ लोगों ने सुनी वो सुपरसोनिक फाइटर जेट्स की थी. मतलब जो फाइटर प्लेन उड़ रहे थे ये उसी की आवाज थी. ऐसा नहीं था कि कोई धमाका हुआ.#Amritsar No bomb blast. It was just a jet sonic boom. Nothing serious.
— StartedWriting (@startedwriting) March 14, 2019
हालांकि लोकल पुलिस और प्रशासन ने इस तरह की जानकारी होने से इनकार किया. अमृतसर के एडिशनल डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा-Sources: Indian Air Force carried out major readiness exercise last night over Punjab and Jammu in which large number of fighter aircraft participated. During the exercise, IAF jets,including frontline aircraft, flew at supersonic speeds in the border districts including Amritsar pic.twitter.com/QChQ4szjp6
— ANI (@ANI) March 15, 2019
मैं लोगों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर भरोसा न करें. सब कुछ ठीक है, हमारी जानकारी के मुताबिक कुछ भी नहीं हुआ है.
सुबह पौने 10 बजे के करीब ANI न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक ये बात साफ हो गई कि IAF की ड्रिल के पीछे मकसद यही था कि पाकिस्तानी एयरफोर्स अगर कुछ हिमाकत करती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके.#Amritsar , there is nothing to scare about in Amritsar, avoid the rumors , pic.twitter.com/UEOmRk48Tp
— Tarlochan Singh (@Tarloch34805120) March 15, 2019
सुबह तक ये बात लगभग पूरी तरह साफ हो गई कि अमृतसर में लोगों ने जिन धमाकों की आवाज़ सुनी वो IAF की ड्रिल की थी. वैसे देर रात लोगों का घबराना भी जायज़ था क्योंकि जिस तरह 26 फरवरी की रात भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के ठिकानों पर हमला किया, उसके अगले दिन ही पाकिस्तान की तरफ घुसपैठ की कोशिश की गई थी. उसके बाद से ही बॉर्डर के इलाके में काफी टेंशन का माहौल है.Sources: The reason for carrying out the combat drill was to be prepared for thwarting any misadventure by the Pakistan Air Force (PAF) to intrude into the Indian air space https://t.co/8yK62UsqRO
— ANI (@ANI) March 15, 2019

