दुनिया के नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के सबसे बड़े स्टार माइकल जैक्सन के बारे में एकबड़ी झन्नाट खबर आई है.माइकल जैक्सन को ये पापी दुनिया छोड़े सात साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिनवो अब भी कमाई कर रहे हैं और इतना झमक के पैसा कमा रहे हैं, जितने के कई जिंदा आदमीसपने भी नहीं देख पाते. फोर्ब्स का नाम तो सुना ही होगा. जब ये मैगजीन दुनिया केसबसे अमीर लोगों की लिस्ट निकालती है तो सब जने 'हाय हाय' कहकर बांचते हैं. इसीमैगजीन ने एक नई लिस्ट निकाली है, जिसमें मरने के बाद भी हौंक के पैसा कमाने वालेसिलेब्रिटीज के नाम हैं. 825 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 55 अरब रुपए से भी ज्यादा कीकमाई के साथ माइकल जैक्सन इस लिस्ट में टॉप पर हैं और ये कमाई सिर्फ पिछले 12महीनों की है. माइकल जैक्सन. वो इंसान जो दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस हुआ. वोइंसान जिसकी दुनिया में सबसे ज्यादा नकल की गई. वो इंसान जो हर किसी के लिए सबसेबड़ी मिस्ट्री बना रहा. लोग हमेशा ये जानने की कोशिश करते रहे कि स्टेज पर आने सेपहले वो कैसे मेहनत करता है, उसने कितनी सर्जरी कराई हैं, उसने कितना पैसा कमायाहै, क्या वो वाकई बच्चों के साथ सेक्स करता था. लेकिन, ये भी सच है कि लोगों ने उसइंसान को सबसे ज्यादा प्यार भी दिया. खैर, माइकल जैक्सन पर बतियाने बैठ गए तो उनकीकमाई बुरा मान जाएगी. तो आपको बताते हैं कि मरने के बावजूद जैक्सन ये पइसा कमा कैसेरहे हैं. 1985 में माइकल जैक्सन ने ATV पब्लिशिंग कैटलॉग को लगभग 3 अरब रुपए मेंखरीदा था. 2016 के हिसाब से ये कीमत लगभग साढ़े नौ अरब रुपए होती है. 1995 में सोनीने जैक्सन को लगभग आठ अरब रुपए का पेमेंट करते हुए कंपनी में 50-50% की साझेदारी करली. इसके बाद कंपनी का नाम Sony/ATV म्यूजिक पब्लिशिंग हो गया. फिर इस साल मार्चमें सोनी ने 50 अरब रुपए से भी ज्यादा का पेमेंट करते हुए जैक्सन के बचे आधे शेयरभी खरीद लिए, जिससे कंपनी का सारा मालिकाना हक सोनी को मिल गया है. Sony/ATVम्यूजिक पब्लिशिंग कंपनी म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है, जिसके पास दिबीटल्स, टेलर स्विफ्ट, बेयॉन्से, लेडी गागा और खुद माइकल जैक्सन जैसी सिलेब्रिटीजके गानों के राइट्स हैं. माइकल ने जब ATV में तीन अरब रुपए का इन्वेस्टमेंट किया थातो उनके साथ के लोगों ने इसे सबसे घटिया और नुकसान देने वाला इन्वेस्टमेंट बतायाथा. उनके अडवाइजर्स ने उन पर बड़ा जोर डाला कि ये डील न की जाए, लेकिन इसीइन्वेस्टमेंट की बदौलत आज माइकल डेड सिलेब्रिटीज की कमाई की लिस्ट में टॉप पर हैं.तो कुल मिलाकर बात ये है कि माइकल जैक्सन का जलवा अब भी कायम है और आगे भी कायमरहेगा. ईंशा अल्लाह.--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखें: 'हट जा ताऊ' पर माइकल जैक्सन का कातिल डांस