The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mia Khalifa questions Priyanka Chopra Jonas on her silence on Farmers Protest

बिना पड़ताल किए मिया खलीफ़ा ने प्रियंका चोपड़ा पर ताना मार दिया

तुरंत लोगों ने मिया की भूल सुधार दी.

Advertisement
pic
8 फ़रवरी 2021 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2021, 12:31 PM IST)
Img The Lallantop
प्रियंका दो महीने पहले किसानों के लिए आवाज़ उठा चुकी हैं. फोटो - फाइल
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया में चल रहे किसान आंदोलन को कई विदेशी सेलेब्रिटीज़ ने अपना सपोर्ट दिया है. उन्हीं में से एक हैं मिया खलीफ़ा. किसानों का समर्थन करते हुए लगातार ट्वीट्स कर रही हैं. हाल ही में एक और ट्वीट किया. किसान आंदोलन के नाम पर प्रियंका चोपड़ा जोनस से सवाल किया. मिया ने ट्वीट कर लिखा,
क्या मिसेज़ जोनस कुछ बोलने वाली हैं? मैं जानने के लिए इच्छुक हूं. ये मुझे वैसा ही लग रहा है जैसे बेरूत की तबाही के वक्त शकीरा को देखकर लगा था. चुप्पी!
बता दें कि पिछले साल 04 अगस्त को लेबनान की राजधानी बेरूत के एक बंदरगाह पर बड़ा धमाका हुआ था. जिसमें 180 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. वहीं, 6000 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे. उस दौरान पॉप सिंगर शकीरा ने लेबनान बेस्ड फैशन डिज़ाइनर जुहैर मुराद के साथ मिलकर पीड़ितों के लिए फंड जुटाने का अनाउंसमेंट किया था. मिया खलीफ़ा ने उस वक्त इसे शकीरा का सबसे कम योगदान बताया था. अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि शकीरा को और बड़ी मदद करनी चाहिए थी, क्यूंकि उनके पूर्वज लेबनान से थे. प्रियंका चोपड़ा किसानों को सपोर्ट करने वाले शुरुआती इंडियन सेलेब्रिटीज़ में से एक थी. उन्होंने 6 दिसम्बर, 2020 को दिलजीत दोसांझ का ट्वीट शेयर कर लिखा था,
हमारे किसान हमारे फूड सैनिक हैं. उनके डर को दूर करने की जरूरत है. उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है. एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ये संकट जल्द से जल्द खत्म किया जा सके.
जिसके बाद कंगना रनौत ने भी उन्हें टारगेट करते हुए ट्वीट किया था,
प्रिय दिलजीत और प्रियंका, अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्स बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों की गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह.
मिया खलीफ़ा के ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि प्रियंका किसानों के लिए दो महीने पहले ही अपनी आवाज़ उठा चुकी हैं. हालांकि, प्रियंका ने मिया के ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया.

Advertisement

Advertisement

()