The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MHA under secretory leaves home in search of peace after CBI raid

करप्शन के आरोपी आनंद जोशी ने 'शांति की तलाश' में घर छोड़ा

फैमिली को लेटर लिख के छोड़ गए हैं कि वो शांति की तलाश में जा रहे हैं. उनके ऊपर करप्शन का आरोप था. बुधवार को CBI उनसे पूछताछ करने वाली थी.

Advertisement
pic
11 मई 2016 (अपडेटेड: 11 मई 2016, 11:02 AM IST)
Img The Lallantop
Source: ANI
Quick AI Highlights
Click here to view more
सीबीआई ने गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी के खिलाफ सोमवार को करप्शन का मामला दर्ज किया है. सीबीआई को रेड के दौरान आनंद जोशी के घर से मंत्रालय की फाइलें और 7.5 लाख रुपय मिले हैं. जोशी पर आरोप है कि वो विदेशी चंदा नियम कानून(FCRA) के मामलों से मिली जानकारियों का इस्तेमाल एनजीओ को ब्लैकमेल करने में करते थे. इसके अलावा उनपर एनजीओ को एफसीआरए की मंजूरी दिलाने के लिए फाइलों में हेराफेरी करने का भी आरोप है. इस मामले पर जोशी ने मंगलवार को कहा था कि उनके खिलाफ करप्‍शन का कोई चार्ज नहीं है. सीबीआई को इनकम से ज्यादा प्रॉपर्टी नहीं मिली है. उन्‍हें उनकी ईमानदारी की सजा मिली है. क्‍योंकि उन्‍होंने फोर्ड फाउंडेशन की तीस्‍ता सीतलवाड़ के खिलाफ एक्‍शन लिया. आनंद की पत्नी मीनाक्षी और बेटे का कहना है कि जोशी पर लगे सभी आरोप गलत हैं. वह डिप्रेशन के मरीज हैं. उन्हें होम मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी फंसा रहे हैं. करीब 8 महीने पहले गृह मंत्रालय में तैनाती के दौरान फोर्ड फाउंडेशन के प्रोजेक्ट्स को भारत में मंजूरी देने के लिए आनंद को 250 करोड़ की घूस ऑफर की गई थी. मगर उन्होंने मंजूरी नहीं दी. जिन फाइलों के गुम होने का आरोप मेरे पति पर लगाया जा रहा है वो उनके ट्रांसफर के बाद वहां से गुम हुई हैं. बुधवार को सीबीआई ने उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया था. पर आनंद जोशी का कहीं अता-पता नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक जोशी ने सुबह ही अपना घर छोड़ दिया था. उन्होंने अपने परिवार के लिए एक लेटर छोड़ा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि "मैं कुछ महीनों से मानसिक पीड़ा से गुजर रहा हूं. मुझे शांति चाहिए जो यहां नहीं है. इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं." ये रहा पूरा लेटर.
ये स्टोरी जागृतिक ने लिखी है. जागृतिक 'द लल्लनटॉप' के साथ इंटर्नशिप कर रही है.  

Advertisement

Advertisement

()