बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का कोरोना से निधन
अपने करीबी नेता के निधन पर सीएम नीतीश कुमार क्या बोले?
Advertisement

कोरोना की वजह से बिहार के शिक्षा मंत्री रहे मेवालाल चौधरी का निधन हो गया. (फाइल फोटो)
मेवालाल चौधरी. बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा क्षेत्र से JDU के विधायक. Covid-19 संक्रमण की वजह से उनका निधन हो गया. 19 अप्रैल की सुबह 4:30 बजे पटना के पारस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. Mewalal Choudhry की तबीयत बीते पांच दिनों से खराब थी. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. एंटीजन टेस्ट में मेवालाल चौधरी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन RT-PCR टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
मेवालाल चौधरी पटना के पारस अस्पताल में एडमिट थे. उनकी तबीयत में सुधार नहीं होते देख डॉक्टरों ने उन्हें 18 अप्रैल की रात वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन संक्रमण अधिक फैल जाने से 19 अप्रैल को उनका निधन हो गया. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, मेवालाल के दो बटे हैं, जो विदेश में रहते हैं. उनके घर पर अभी कोई नहीं है. वहां सन्नाटा पसरा हुआ है.
बिहार के मुख्यमंत्री और JDU प्रमुख नीतीश कुमार ने अपने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है. नीतीश ने कहा कि मेवालाल चौधरी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
नवंबर, 2020 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो कैबिनेट मंत्रियों में शपथ लेने वालों में मेवालाल चौधरी भी थे.वो शिक्षामंत्री बनाए गए थे. 19 नवंबर को उन्होंने शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला. इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. विपक्ष ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. बिहार में Covid-19 के हालात कैसे हैं? बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8690 नए मामले सामने आए हैं. पटना के कई सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं. पटना में इस वक्त तकरीबन 300 डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हैं. पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 62 डॉक्टर और 50 नर्स कोविड-19 से संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं. नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी 25 डॉक्टर और 27 नर्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना के एम्स में भी 25 जूनियर डॉक्टर, 17 सीनियर डॉक्टर और 65 नर्स संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में हैं. लगी नई पाबंदियां बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 मई तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है. इस दौरान कोई परीक्षा नहीं होगी. सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क और उद्यान भी 15 मई तक बंद रहेंगे. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. रेस्टारेंट, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा. रात 9 बजे तक ही होम डिलीवरी का संचालन होगा. सभी दुकान, मंडी सारे बाजार अब 6 बजे बंद हो जाएंगी. दफन और दाह संस्कार के लिए सिर्फ 25 लोगों की अनुमति होगी. श्राद्ध और शादी कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोग तक अनुमति होगी. भीड़-भाड़ वाली मंडियों को बड़े इलाकों में ट्रांसफर किया जाएगा.CM Nitish Kumar (in file pic) condoles the demise of Mewalal Choudhary. CM says that his demise is saddening and an irreplaceable loss in the field of education and politics. His last rites will be performed with full state honours: Bihar Chief Minister's Office (CMO) pic.twitter.com/IKXIhfJtIy
— ANI (@ANI) April 19, 2021

.webp?width=60)

