दुनिया में प्यार के फंडे देने को हजार ज्ञानी मिलते हैं. किसी एक से पूछिए और वोदस हजार बातें बता देगा. लेकिन कोई प्यार से उबरना नहीं सिखाता है. इस टीजर के अंतमें आपको यही ज्ञान मिलता है. टीजर किसका? 'मेरी प्यारी बिंदू' फिल्म का. फिल्म मेंअभिमन्यु रॉय माने आयुष्मान खुराना सिगरेट फूंकते टाइपराइटर पर अंगुलियां पीटते नज़रआ रहे हैं. माने कि वो राइटर बने हैं. जो लुगदी साहित्य रचता है. उसके नॉवेल केटाइटल 'आवारा धोबन' और 'चुड़ैल की चोली' टाइप होते हैं. और कथानक ऐसा कि 'पहली बारजब इंस्पेक्टर राहतकर की नज़र धोबन के स्तन के बाएं ओर चमकते हुए तिल पर पड़ी तोजवानी की वादियों के करीब दिल के थोड़ा ऊपर, एक मुस्कान उसके कामुक चेहरे पर नाचउठी और वो बोल उठी...' तो ऐसी कहानियां लिखने वाले बंदे को प्यार हो जाए तो? वोकुछ-कुछ टीजर में दिखता है. ये लेओ. https://www.youtube.com/watch?v=5q1nXmyB1RIऔर आवारा धोबन वाली बात हमें यहां से पता लगी थी.https://www.youtube.com/watch?v=zYJXUaHFDws और चुड़ैल की चोली वाली बात इस तस्वीरसे https://twitter.com/ayushmannk/status/847385988867301376 इस फिल्म के लिएपरिणिति ने गाना भी गाया है, जो झमक के ट्रेंड हुआ है.https://www.youtube.com/watch?v=k4R39ofX-CQ--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें रवीना की नई फिल्म का ट्रेलरः वो सलमान होतीं तो ये फिल्म 500 करोड़ कमा लेतीइंडिया को इंडी फिल्में देने वाले नागेश कुकुनूर हैप्पी बर्थडे2016: ‘सुल्तान’ से ‘दंगल’ तक, सिनेमा में औरतें कहां हैं?16 तोप डायरेक्टर जिनके मजेदार पुतलों में छुपी है उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्टकुरोसावा की कही 16 बातें: फिल्में देखना और लिखना सीखने वालों के लिए विशेष24 फिल्में जो पहलाज निहलानी के बाड़े में इस तरह काटी गईं