The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mehbooba Mufti to Jammu and Kashmir’s first woman CM

पहली बार भारत की 'जन्नत' को महिला संभालेगी

जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती.

Advertisement
Img The Lallantop
महबूबा मुफ्ती
pic
कुलदीप
25 मार्च 2016 (Updated: 25 मार्च 2016, 07:23 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. PDP विधायक दल ने गुरुवार को उन्हें औपचारिक तौर पर अपना नेता चुन लिया. वह शुक्रवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात करेंगी. इससे सूबे में पीडीपी-बीजेपी की गठबंधन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. साथ ही, अब सरकार के दोनों साझेदारों का असली टेस्ट भी होगा क्योंकि फिलवक्त दोनों के बीच भरोसा अपने न्यूनतम स्तर पर है. गुरुवार को महबूबा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी. इसके बाद पीडीपी ने सरकार के भविष्य पर फैसला लेने के लिए बैठक की. लेकिन सरकार गठन पर बात शुरू होने से पहले ही सीनियर पीडीपी नेता एआर वीरी ने महबूबा का नाम विधायक दल की नेता के तौर पर प्रस्तावित किया. उन्हें निर्विरोध नेता चुन लिया गया. महबूबा कुछ दिनों में शपथ ले सकती हैं लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उन्हें पार्टी नेताओं को ये मनाने में मुश्किल होगी कि सरकार बनाने में इतनी देर क्यों हुई. बीजेपी महासचिव राम माध के यह कहने कि उनकी पार्टी ने कोई शर्त स्वीकार नहीं की है, महबूबा की स्थिति और भी मुश्किल वाली हो गई है. राम माधव ने कहा था कि मोदी से मुलाकात में महबूबा ने कोई शर्त नहीं रखी थी, सिर्फ आशीर्वाद लिया था.

शुक्रवार को BJP विधायकों की बैठक

शुक्रवार को जम्मू में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसके लिए बीजेपी महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी राम माधव भी पहुंच रहे हैं. बैठक के बाद वह प्रदेश बीजेपी के मुखिया सतपाल शर्मा और पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.

29 को ले सकती हैं शपथ

महबूबा ने खुद को नेता चुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा है. उन्होंने कहा, 'मेरे नेतृत्व में आप लोगों ने जो आस्था जताई है, मैं उसे कभी भंग नहीं होने दूंगी. मैं अपने पिता के मिशन को पीडीपी के एजेंडे को आगे ले जाते हुए हमेशा जनता के लिए काम करूंगी.' आब तक की अटकलों के मुताबिक, महबूबा जम्मू-कश्मीर की 13वीं और पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में 29 मार्च को शपथ ले सकती हैं.

बैठक से पहले पिता की मजार पर हाजिरी

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती पार्टी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने से पहले गुरुवार सुबह अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की मजार पर गईं. बीजबेहाड़ा स्थित दाराशिकोह पादशाही बाग में उन्होंने अपने पिता के मजार पर चादर और फूल चढ़ाने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की.

Advertisement

Advertisement

()