The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Meghna Gulzar reacted on Chhapaak collection says Deepika Padukone do not think about numbers

'छपाक' की कमाई के सवाल पर मेघना ने दीपिका की पिछली फिल्में क्यों गिना दीं?

छपाक ने छह दिन में 26 करोड़ रुपये कमाए हैं.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2020, 11:54 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म 'छपाक' के ट्रेलर रिलीज के दौरान दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार और फिल्म के एक सीन में दीपिका.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पूरे भारत में 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिली थी, अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' से. 'तान्हाजी' ने पहले हफ्ते 60 करोड़ का कारोबार किया था.

'छपाक' की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने हाल ही में रेडियो सिटी को इंटरव्यू दिया. उनसे 'छपाक' की कम कमाई को लेकर सवाल पूछा गया. जवाब में मेघना ने कहा-


हमें अपनी फिल्म के बारे में पता था. इस माहौल और फिल्म के नेचर के हिसाब से इसकी उम्मीद थी. फिल्म जिस तरीके का परफॉर्म कर रही है और तारीफें बटोर रही है, वो उम्मीद के मुताबिक है. दीपिका उन फिल्मों में काम करती हैं, जिनकी कमाई 300 करोड़ तक होती है. अगर वो ये सब सोचतीं तो ये फिल्म कभी नहीं करतीं.

हमारा फिल्म बनाने का उद्देश्य बहुत अलग था. 100 करोड़ रुपये कमाने वाली हर फिल्म सक्सेसफुल नहीं होती है. ये आपके बजट और फिल्म बनाने में खर्च हुए आपके पैसों पर निर्भर करता है. जैसे किसी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन उसकी लागत ही 300 करोड़ रुपये थी. फिर? दरअसल आज के वक्त में जनता भी ये सुन-सुनकर पक चुकी है कि 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म हिट फिल्म होती है.


Chhapaak 660 140120093029
फिल्म छपाक के एक सीन में विक्रांत मेस्सी और दीपिका पादुकोण.

हाल ही में दीपिका पादुकोण से 'छपाक' के कलेक्शन के बारे में पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा था-


इस फिल्म ने उतना ही पैसा कमाया है, जितना मेरी फिल्म 'पीकू' ने कमाया था. न कम, न ज्यादा. बिल्कुल बराबर ही.

'छपाक' फिल्म एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जिदंगी पर आधारित है. इस फिल्म में दीपिका ने मालती का किरदार निभाया है. एक्टिंग के अलावा वो 'छपाक' के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हुई थीं.

'छपाक' की साथ रिलीज हुई 'तान्हाजी' ने पहले दिन 15.10 करोड़ कमाए थे. और अभी तक 107.68 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. लेकिन जैसा मेघना ने कहा कि फिल्म के प्रॉफिट मार्जिन में लागत अहम होती है. तो दोनों फिल्म के बजट के बारे में भी जान लेते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘छपाक’ 30 से 40 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है. वहीं 'तान्हाजी' मेगाबजट फिल्म है. ग्राफिक्स, सेट और कास्ट पर दम से पैसा खर्च हुआ है. इसका बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. छपाक ने अभी तक 25 करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसे में देखा जाए तो 'छपाक' लागत निकालने में सफल रही है.



Video : सुशांत सिंह ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के इंजीनियरिंग को सबसे बुरा अनुभव बताया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()