मेघना गुलज़ार ने हाल ही में एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई थी - तलवार. हालांकि उनपर गुलज़ारकी बेटी होने का भार ज़बरदस्ती डाला जा रहा है लेकिन फिर भी तलवार जैसी फिल्म बनानेके बाद उनसे उम्मीदें काफ़ी बढ़ गयी हैं. अभी उनका एक नया वीडियो आया है. ये वीडियोउन्होंने बनाया है इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के लिए. वीडियो काफ़ी कुछ कहता है लेकिनबोलता बहुत कम है. फिल्म में एक चेहरा है नमन जैन. बहुत ही प्यारा सा बच्चा. इसेइतनी बार स्क्रीन पर देखा जा चुका है और जितनी भी बार देखा जाए, चेहरे पर एकमुस्कान आ जाती है. ऐसा बच्चा कि जिससे बात करने को जी चाहे. जिससे चॉकलेट शेयरकरते हुए उसकी पसंद की बातें करने को जी चाहे. नमन जैन. नाम दोबारा लिखना/बतानाज़रूरी लगता है. https://www.youtube.com/watch?v=xorMp-DWIDU