पाकिस्तान के लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि वो हंसे या रोयें. क्योंकि रह-रहकरजो सच सामने आ रहा है उससे पाकिस्तानी बौखला जा रहे हैं. अब उनके हाथ एक देशद्रोही'डॉन' हाथ लग गया है. पाकिस्तानी अपनी मीडिया की वो ख़बरें पढ़के बहुत ही दांत चिरियारहे थे, जब कहा जा रहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक झूठी है. अब वहीं दांत मारे गुस्सेके कटकटा रहे हैं. क्योंकि उन्हें 'डॉन' पर बहुत ही गुस्सा आ रहा है. अरे ये वोवाला डॉन नहीं है, जिसे 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है. ये तो वो 'डॉन' है, जिसनेसूत्रों के हवाले से कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई बल्कि गोलीबारी हुई है औरपाकिस्तानी आर्मी ने 6 इंडियंस जवानों को मारा है. इस फर्जी खबर को छापने के बाद जोडॉन की किरकिरी हुई. पूछो मत कैसे नाक कटने से बचायी. अख़बारों में छपा तो मिट नहींसकता था इसलिए वेबसाइट पर खबर एडिट कर दी, 6 मारे जाने की बात को लिख दिया कि कईमारे गए. अब एक बार फिर डॉन की आफत आई है. इस बार पाकिस्तानी खुद डॉन को लपेटे मेंले लिए. डॉन के लिए एक हैशटैग चलाया #DAWNIsATraitor मतलब डॉन देशद्रोही है उसे बंदकिया जाए.क्या वजह है जो ये ट्रेंड चलाडॉन ने खबर छापी कि पीएम नवाज शरीफ को खतरा जान पड़ा है. इसीलिए बहुत हाई लेवल कीमीटिंग बुलाई. अपनी फौज को समझा दिया कि देखो, जो बैन हो रखे मिलिटैंट ग्रुप हैं,उनका साथ देना बंद कर दो चुप्पे. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी की भी क्लास ली. बोलदिया है कि पठानकोट और 26/11 अटैक की जांच जल्दी से जल्दी पूरी कर दो. क्योंकिपाकिस्तान इंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग पड़ रहा है. पूरी खबर इस इस हेडिंग पर क्लिककरके पढ़ लो.बाहर से धकियाए नवाज, घर में सबको गरियाएं नवाजतो ट्विटर पर हुआ ये कि डॉन को बंद करने की बात होने लगी फॉर पाकिस्तान ट्विटरअकाउंट से ट्वीट किया गया कि डॉन पूरी तरह से एंटी पाकिस्तान है और कादियानी है.जमन बाजवा ने एक फोटो के साथ ट्वीट किया, मिट्टी तेरे गद्दार कितने बेगैरत औरमुंहजोर हो चुके हैं. बलूचिस्तान और दूसरे मामलों पर डॉन न्यूज़ की बिलकुल वहीरिपोर्टिंग है, जो मोदी चाहते हैं. नेशनल एक्शन प्लान की धज्जियां उड़ रही हैं औरकिसी को परवाह नहीं. मुहम्मद नौमान ने ट्वीट किया कि गवर्नमेंट ने सायरिल अल्मिदाकी उस रिपोर्ट को नकार दिया, जिसमें डॉन ने झूठ खबर छापी. अब्दुल मनान ने ट्वीटकिया, 'डॉन बेहद ही शर्मनाक काम कर रहा है. इसे मोदी सरकार से फंड मिल रहा है. डॉनदेशद्रोही है.' उन्होंने डॉन न्यूज़ का एक स्क्रीन शॉट भी लगाया जिस पर लिखा है किबलूच कौम मोदी को बरसों याद रखेगी. नेकमत शाहीन ने एक मीम के साथ ट्वीट किया किशर्मनाक डॉन. उर्दू में लिखा कि मोदी के अख़बार डॉन न्यूज़ ने पाकिस्तान के दुश्मनोंको हीरो बनाना शुरू कर दिया. पूरी कौम पाकिस्तान की हुकूमत से अपील करती है कि इसगद्दार न्यूज़ चैनल और अख़बार पर जल्द से जल्द बैन लगा दिया जाए. इन ट्वीट पर भी एकनजर डाल लें-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंअमित शाह जी, पाकिस्तान में केजरीवाल के साथ मोदी जी भी हिट हैंकश्मीर के लिए चिल्लाने वालों, पाकिस्तान में 4 औरतें मार दी गईं