चाय, गर्म चाय. सोशल मीडिया पर आज-कल खूब पाकिस्तानी चाय दिखाई दे रही है, सिर्फ एकनीली आंखों वाले की वजह से. लड़कियां उस चाय वाले की ख़ूबसूरती की दीवानी हो गईं. अबहम आपको एक और लड़के की खूबसूरत कहानी सुनाएंगे, जो फेसबुक स्टार बनता जा रहा है.लड़कियां भले ही उस पर इस तरह फ़िदा न हो रही हों, जैसे चाय वाले पर हुईं, लेकिन येलड़का लड़कियों की कहानियों में डूबा जा रहा है. वो भी ऐसे अंदाज में कि जिसे देखकेआप भी 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' फिल्म का डायलॉग बोल पड़ेंगे. ''तुसी बड़े मजाकिया हो जी''अगर नाम और आवाज़ सुनेंगे, तो लगेगा कि ये तो कोई लड़की है, लेकिन ये एक लड़का हैजिसका नाम है मोहम्मद मोइज़. वो फेसबुक स्टार बनते जा रहे हैं, सिर्फ शिमायला भट्टीकी वजह से. शिमायला भट्टी फेसबुक का वो किरदार है, जो पाकिस्तानी लड़कियों कीपरेशानियों को बड़े ही फनी लहजे में पेश कर रही हैं. उनका तकिया कलाम है 'मोरल ऑफ़ दस्टोरी.' आप जब शिमायला की बातें सुनेंगे, तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप हंसें न.वो हंसाती हैं. और लड़कियों के हक़ की बात ऐसी कर देती हैं जैसे सर्जिकल स्ट्राइककिया हो. मतलब काम भी हो गया और पता भी नहीं चला. ये सब वो स्नैप चैट से करती है.यानी यहां आपको रेड एफएम पर बउआ की तरह सिर्फ आवाज सुनने को नहीं मिलेगी, बल्किशिमायला के फेस रिएक्शन भी देखने को मिलेंगे. अरे मज़े की बात बताना तो भूल ही गयाफेसबुक पेज का नाम है 'देसी बमशेल.' पाकिस्तानी आवाम पर ऐसे बम फोड़ती हैं कि उनकीआवाज भी बंद कर दें अपनी बातों से. और लोग उन वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं.शिमायला भट्टी उर्फ़ मोहम्मद मोइज़ का कहना है कि वो एक डॉक्टर हैं, तो लोग उन्हेंबेहद संजीदा समझते हैं, जबकि वो बेहद मजाकिया हैं. उनकी बहुत सी दोस्त हैं, उन्हेंदेखकर मन में ख्याल आया कि कुछ ऐसा किया जाए जिसका फायदा लड़कियों को हो. हर घर कीयही कहानी है, मतलब लड़की हो तो तुम ये नहीं कर सकती और वो नहीं कर सकती.अब उनके काम के बारे में जान लोशिमायला ने अपनी सहेली के ज़रिये वो हालात बयान किए हैं, जो लड़कियों के साथ अक्सरपाकिस्तान में होता है. वो बताती हैं कि लड़कियां डेस्पेरेट क्यों होती हैं. वोबताती हैं कि उसकी सहेली का एडमिशन यूनिवर्सिटी में हो गया था, मगर उसके भाई नेपांव रख दिया कि वो यहां-वहां जाएगी तो ख़राब हो जाएगी. जबकि उसका भाई खुदयूनिवर्सिटी के गेट के पास खड़ा लड़कियों को ताड़ता है. शिमायला कहती हैं कि जब उसकेभाई ने मेरी सहेली पर पाबंदी लगाई तो मुझ से बर्दाश्त न हुआ और पहुंच गई उसके घर.और फिर जो शिमायला ने खरी-खरी सुनाई कि अक्ल ठिकाने लगा दी. उनके शब्दों में,'मैंने आंटी से मुखातिब होकर कहा कि आपका ये लोफर बेटा जो लाहौर के अंदर लड़कियों कोसीटियां मारता फिरता है. आपको क्या लगता है कि वो बुढ़ापे में आपको देखेगा... एकदमगलत. मैंने आंटी को बोला लड़कियां जहाज चला रही हैं, चांद पर जा रही हैं और खुदाजाने दुनिया में किधर-किधर जा रही हैं. इधर आपका बेटा जो लड़कियों को ताड़ता है. वोक्या करेगा.' मोरल ऑफ़ द स्टोरी वीडियो में ही है. देख लो वीडियो.https://www.youtube.com/watch?v=ZpVVYsPbq5U शिमायला को एक लड़के से इश्क हो गया,वो भी उसकी क्लास में ही पढ़ता था. पहले अच्छी बातें करता था. मिलना-जुलना हुआ.प्यारी बातें हुईं, मगर फिर उस लड़के ने एक मर्दवादी सोच की तरह शिमायला परपाबंदियां लगानी चाहीं, जबकि वो दूसरी लड़कियों से भी फ्लर्ट करता था. शिमायला इसस्टोरी में लड़कियों को मज़बूत बनने का सबक देती हैं कि प्यार में कोई फरेबी मिले तोबिस्तर में मुंह छिपा कर रोने से कोई फायदा नहीं, आगे बढ़ो.https://www.youtube.com/watch?v=yxdTAYtH6P8 शिमायला इस वीडियो में बताना चाहतीहैं कि किस तरह लड़कियों की बिना मर्ज़ी के शादी कर दी जाती है, किसी भी लड़के कारिश्ता आता है और अम्मी उठा कर दे देती हैं कि खुदा का शुक्र अदा कर, सियापा न कर.मीडिया में चर्चा में आने के बाद शिमायला ने एक और वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया है.जिसमें वो कहती हैं, 'जब से मैं ख़बरों में आई हूं, तो अल्लाह, मैं तो घबरा गई हूं.क्योंकि अभी मेरे बारे में बात हो रही है फिर मेरे कपड़ों के बारे में बात होगी, कलको मेरी बॉडी पर बातें करनी शुरू कर देंगे कि पतली कितनी है, मोटी कितनी है. मैंलोकल खानदान की लड़की हूं, मुझे ऐसे ही रहने दो. हाय अल्लाह, मुझे तो सोच सोच के हौलउठ रही है कि अब तक मैं लोगों की बातें किया करती थी और अब मेरे बारे में बातहोगी.' पूरा वीडियो देख लेना, हम मोरल ऑफ़ द स्टोरी बताए देते हैं, 'इंसान कितना भीकॉंफिडेंट हो जाए मगर दिल के खौफ वहीं के वहीं रहते हैं.' इसके अलावा भी बहुतकहानियां हैं उनकी, फेसबुक पेज पर देख लेना.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंभारत में बैन के बाद अब फवाद खान को पाकिस्तान में भी काम नहीं मिलेगा!पाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वाला