पाकिस्तान में एक वीडियो वायरल हुआ और होते होते दुनियां में पहुंच गया. पहले वोदेख लो फिर बात करते हैं ये कौन है. https://www.youtube.com/watch?v=cb2eDH_CGb8अपने देश के खली जो हैं. दलीप सिंह राणा. अंबुजा सीमेंट के ऐड में जो आते हैं. फ्रीस्टाइल रेसलिंग की दुनिया में भारत की तरफ से अभी तक का एक नाम. पता है पाकिस्तानमें भी एक जाबड़ पहलवान उठा है. नाम है खिज़र हयात उर्फ खान बाबा. मर्दान इलाके केहैं. ग्रेट खली और खान बाबा में ढेर फर्क है. खली खान बाबा से वजन में आधे हैं. खलीहैं 157 किलो के और ये बंदा है 300 किलो का. खली हैं 44 साल के और ये है 24 साल का.रोज पांच लीटर दूध, चार दर्जन अंडे और चार चिकन फुल का डोज है भाई का. 6 फिट 3 इंचका कद है. एकदम हाहाहूती किरदार है भाईसाब. बताते हैं कि हमको बचपन से WWE देखने काशौक है. वही जिये हैं खाली. जापान गए थे 2012 में. ऐसे ऐसे भारी काम किए कि सबकोचौंका दिया. अमेरिका से बुलावा आया है. वहां कार उठाने का कारनामा दिखाना है. अपनेइधर मीडिया में हल्ला है कि खान बाबा फ्री स्टाइल रेसलिंग में जाना चाहते हैं.लेकिन अभी इसकी तैयारी नहीं है. हां अपने हल्क जैसे शरीर की मजबूती को इस्तेमालधड़ल्ले से करते हैं. एक हाथ से आदमी को उठा देते हैं. एक हाथ में सिक्के को दबाकरमोड़ देते हैं. और कौन कौन से गुण हैं, ये आगे निकलकर आएंगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: दुनिया में असली हल्क आ चुका है, फोटो देख लो