स्पर्म डोनेट करके साल में 60 लाख कमाता है ये 'विकी डोनर'
विकी डोनर फिल्म देखे हो कि नहीं? उसमें लड़का सीमेन बेच कर पइसा पीटता है. वो फिल्म थी ये असली किस्सा है.
Advertisement

Source: Youtube
Quick AI Highlights
Click here to view more
आठ साल के हैं युवराज. सही पहचान रहे हो. युवराज क्रिकेट वाले के नाम पर ही रखा है इनका नाम. इनका सीमेन हर साल 40 से 60 लाख रुपए तक बिक जाता है.
आठ साल का युवराज एक तगड़ा मुर्रा भैंसा है. कुरुक्षेत्र, हरियाणा के गांव सुनरिया में रहता है. इसके मालिक हैं 47 साल के करमवीर. पूरे हरियाणा में भौकाल है करमवीर का. 3 मंजिला बेहतरीन घर पूरा एयरकंडीशन. कई एसयूवी, ट्रैक्टर और कारें. सब युवराज की वजह से. पूरे साल लाइन लगी रहती है उनके दरवाजे पर. सीमेन का बिजनेस करने वाले, ब्रीडर और भैंस पालने वाले किसान. आते हैं. अपना काम निकाल कर युवराज की बलाएं लेते हैं.
देखो युवराज का भौकाल
इत्ता खयाल अरब के शेख की सेहत और शौक का नहीं रखा जाता होगा. जो उसका रहने का अड्डा है, पूरा एयरकंडीशन. 24 भैंसें और एक गाय है उस तबेले में. ट्यूबवेल के ताजे पानी से नहाते हैं बहादुर. दिन में पांच बार. हर बार नहाने के बाद डेढ़ लीटर सरसों के तेल से मालिश होती है. उसका ट्रीटमेंट करते हैं जीतेंद्र और राम कुमार. खाने में प्रोटीन विटामिन वाला चारा, 20 लीटर मलाईदार दूध और 10 किलो सेब रोज. इतना खाने पीने और मौज से रहने के बाद युवराज का वजन हो गया है 14 क्विंटल.
कैसे होती है कमाई
भैंसे का एक बार निकला सीमेन 2 लाख से 6 लाख तक बिकता है. दो हफ्ते में एक बार निकाला जाता है. आर्टीफिशियल वजाइना में इकट्ठा किया जाता है. एक बार निकाले गए सीमेन में लगभग 600 डोज तैयार होते हैं. 2 करोड़ स्पर्म वाला एक डोज सीमेन जिस स्ट्रा में रखा जाता है उसकी कीमत 300 से 500 रुपए तक होती है.
हरियाणा खेती और पशुपालन का गढ़ है. हर साल डिमांड बढ़ती ही जा रही है. तो कमाई में भी इजाफा होगा कि नहीं.
https://www.youtube.com/watch?v=gvX_3y00Tdg