The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • meet india's first women fighter pilots

मिलिए देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलट्स से

"इन लड़कियों को 'महिला पायलट' नहीं, 'फाइटर पायलट' कहा जाएगा."

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
17 जून 2016 (अपडेटेड: 17 जून 2016, 09:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
शनिवार यानी 18 जून को इंडियन एयर फोर्स भर्ती करने वाला है अपनी पहली महिला फाइटर पायलट. वो भी एक नहीं, तीन. मोहना सिंह, भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी फिलहाल फाइटर पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रही हैं. तीनों की ट्रेनिंग का दूसरा फेज शुक्रवार को खत्म हो रहा है. 18 जून को इनका इंडक्शन होगा. यानी ये ऑफिशियल तौर पर पायलट बन जायेंगीं.
Embed
अरूप राहा ने 2014 में औरतों के पायलट बनने की बात पर ये कहा था कि औरतें शारीरिक रूप से फाइटर पायलट बनने के लिए ठीक नहीं होतीं. क्योंकि हेल्थ को लेकर उन्हें तकलीफें होती हैं. प्रेगनेंसी हो जाए तो उन्हें लंबी छुट्टी लेनी पड़ती है. लेकिन उसी साल अक्टूबर में अपने विचार बदलते हुए अरूप ने महिलाओं को ट्रेनिंग के लिए भर्ती करना शुरू किया. बीते फरवरी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने औरतों को सेना में लड़ने की परमिशन दे दी थी. ये तीनों लड़कियां देश की पहली फाइटर पायलट बनेंगीं. देखिए क्या कहती हैं ये लड़कियां: फ्लाइंग कडेट भावना कांत
Embed

फ्लाइंग कडेट मोहना सिंह
Embed

फ्लाइंग कडेट अवनी चतुर्वेदी
Embed

Advertisement

Advertisement

()