मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ पैर बांधे, रेप करके गला घोंटा... गे पार्टनर्स ने ऐसे मारा अपने साथी को!
पार्टनर्स को शक था कि उनके साथी के पास उनके वीडियो हैं, इसलिए जान से मार डाला!

उत्तर प्रदेश के मेरठ में यश रस्तोगी हत्याकांड (Yash Rastogi Murder Case) मामले में नया अपडेट सामने आ रहा है. तीनों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को मर्डर की पूरी टाइमलाइन का पता चल गया है. LLB के छात्र यश की उसके ही तीन साथियों ने मिलकर हत्या की थी. शावेज़, अलीजान और सलमान. पता चला है कि ये तीनों एक गैंग का हिस्सा थे, जिसके सदस्य समलैंगिक थे. अब तीनों ने जुलाई में हुई पूरी वारदात का ए टू जेड बताया है.
जून में लापता हुआ था यशमेरठ के जागृति विहार का रहनेवाला 21 का यश रस्तोगी 26 जून की शाम को स्कूटी लेकर अपने घर से निकला और लापता हो गया. पुलिस जांच में तीनों आरोपियों का पता चला और इंटेरोगेशन में उन्होंने सारा सच कबूल कर लिया. लापता होने के छह दिन बाद यश की मौत का पता चला. 1 जुलाई की शाम को सादिक नगर इलाके से यश रस्तोगी की बोरे में बंद सड़ी गली लाश मिली.
पूछताछ में क्या पता चला?आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक शावेज़ ने पुलिस को बताया कि हत्या से करीब सात महीने पहले उसकी यश से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी एक गे सेक्स रैकेट यानी समलैंगिक रिश्तों वाले ग्रुप के मेंबर हैं. यश भी कथित तौर पर इस रैकेट का हिस्सा था और सभी अक्सर एक दूसरे से मिलते और साथ पार्टी करते थे. यश ने कथित तौर पर धोखे से उनकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो शूट कर ली थी और इन्हीं वीडियोज़ के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर 40 हज़ार रुपये भी वसूले थे.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,
कैसे की हत्या?यश से पीछा छुड़ाने के लिए उसके कत्ल का प्लान बनाया गया. 26 जून को शावेज ने यश को अपनी फैक्ट्री में बुलाया. जैसे ही यश वहां पहुंचा, उन्होंने फैक्ट्री का दरवाज़ा बंद कर दिया. वो यश के मोबाइल से वो वीडियो डिलीट करना चाहते थे लेकिन फोन में वीडियो नहीं मिला. तब शावेज और अलीजान ने यश की हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक, शावेज़ और अलीजान ने पहले यश के हाथ पैर बांधे और वो शोर ना मचा सके इसलिए दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया. फिर गुस्से में दोनों ने कथित तौर पर उसका गला घोंटा और चाकू से कई वार किए. शावेज ने हत्या के बाद कथित तौर पर अपने दोस्त सलमान को बुलाया और अगले दिन 27 जून को तीनों ने स्कूटी पर ही बोरे में बंद यश की लाश को ओडियन नाले में फेंक दिया.
पुलिस को छानबीन में पता चला है कि तीनों ने कत्ल से पहले कथित तौर पर यश का रेप भी किया था.
देखें वीडियो- कैसे देगा महंगाई को मात मेरठ का खेल उद्दोग?

