The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Meerut students viral video saying i love you to teacher case registered against three

"आई लव यू" बोल महिला टीचर को छेड़ते थे, वीडियो बनाते थे, पुलिस ने खबर ले ली!

वीडियो वायरल हुआ तो टीचर ने चारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की.

Advertisement
Meerut students viral video
मेरठ पुलिस (फोटो- आजतक)
pic
उदय भटनागर
27 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 27 नवंबर 2022, 04:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Image embed

प्यार का इजहार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंग्रेजी भाषा के तीन शब्द. दो लोग एक-दूसरे से आकर्षित होने पर इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो प्यारा लगता है. वहीं थोपने की कोशिश हो तो नासूर लगता है. किसी पर फब्तियां कसने के लिए बोला जाए तो भद्दा लगता है. मेरठ में ऐसा ही हुआ. जब थाना किठौर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की महिला टीचर को कुछ छात्रों ने 'आई लव यू' बोलकर छेड़ा. छात्रों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इससे परेशान महिला टीचर ने बताया कि वो डिप्रेशन में चली गईं. 

घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. छात्र क्लास के भीतर टीचर को "आई लव यू" बोलते हुए वीडियो बनाते हैं. टीचर अपना चेहरा ढकने की कोशिश करती हैं. पास में बैठी छात्राएं हंसती नजर आ रही हैं. एक और वीडयो में इसी तरह की टिप्पणी करते हैं, जिसे टीचर नजरअंदाज करती हुई आगे बढ़ जाती हैं.

आजतक से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के अनुसार, मामला किठौर थाना क्षेत्र के इनायतपुर डॉ राम मनोहर स्मारक इंटर कॉलेज का है. यहां परेशान महिला टीचर ने स्कूल के तीन छात्रों और एक छात्रा के खिलाफ 25 नवंबर को किठौर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Image embed

थाना किठौर के थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है. महिला टीचर का आरोप है कि स्कूल की 12वीं क्लास के तीन छात्र कई दिनों से परेशान कर रहे थे. इसमें एक छात्रा भी उनका साथ देती है. टीचर ने शिकायत में बताया,

Image embed

महिला टीचर का आरोप है कि वीडियो वायरल होने से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई और उसे गहरा मानसिक सदमा पहुंचा. टीचर का कहना है कि इस सबसे उसके व्यवहारिक रिश्ते पर भी असर पड़ा है, वह डिप्रेशन में है. 

Video: मुजफ्फरपुर: शिकायत के बावजूद छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती पुलिस?

Advertisement

Advertisement

()