यूपी के मेरठ में एक इलाका है परतापुर. वहां एक गांव है जिसका नाम है सोरखा. इसगांव में अक्टूबर 2015 में नरेंद्र नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.नरेंद्र की हत्या के बाद नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर और उनके बेटे बलविंदर उर्फगोलू ने नरेंद्र के ही भाई मांगेराम और मांगेराम के बेटे मालू उर्फ श्योबीर केखिलाफ केस दर्ज करवाया था.पुलिस ने इस मामले में मालू को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वो मांगेराम और अन्यआरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी. पुलिस ने मामले में चार्जशीट फाइल कर दी थी,जिसमें चश्मदीद गवाह के तौर पर निछत्तर कौर और बलविंदर का नाम था. मांगेराम और अन्यलोग निछत्तर कौर और उसके बेटे से गवाही न देने और केस वापस लेने को कह रहे थे. जबमां-बेटे ने केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो मांगेराम और दूसरे आरोपियों नेमां-बेटे की हत्या की धमकी दी. निछत्तर और बलविंदर की नरेंद्र की हत्या के मामलेमें 25 जनवरी को मेरठ के कोर्ट में गवाही थी. मांगेराम को भी इस बात का पता था.बलविंदर (बाएं) और उसकी मां निछत्तर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आरामसे फरार हो गए.24 जनवरी को सुबह 11.30 के करीब तीन लोग हाथों में हथियार लिए सोरखा गांव जा रहेथे. इस दौरान रास्ते में ही उन्हें कार से जाता हुआ बलविंदर मिल गया. अपराधियों नेबलविंदर को रोका और फायरिंग कर दी. बदमाश उसे तबतक गोली मारते रहे, जबतक उन्हें मौतका यकीन न हो गया. उसे कुल 11 गोलियां मारी गईं. बलविंदर की हत्या के बाद बदमाशसोरखा गांव पहुंचे. गांव में निछत्तर चारपाई पर बैठी हुई थी. उसके साथ एक और भीमहिला थी, जो निछत्तर की ननद बीरवती थी. इसी दौरान एक शख्स हाथ में बंदूक लिए आयाऔर उसने निछत्तर को निशाना बनाकर गोली चला दी. दो गोलियां मारने के बाद दूसरा शख्सआया और उसने भी निछत्तर पर गोली चला दी. फिर तीसरा शख्स आया और उसने भी गोली चलाई.तीनों ने मिलकर निछत्तर को कुल 10 गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.इस दौरान बदमाशों ने बीरवती को भी मुंह खोलने पर हत्या की धमकी दी.निछत्तर की हत्या सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. मौकेपर पहुंची पुलिस को बीरवती ने बताया कि तीन लोगों में से एक मांगेराम था, दूसराउसका भांजा गोलू था. तीसरे को वो नहीं पहचानती है. बीरवती की शिनाख्त के बाद पुलिसने मांगेराम के भांजे गोलू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मांगेराम अब भी फरार है.वहीं पुलिस ने 25 जनवरी की सुबह की इस हत्याकांड में दो और लोगों को गिरफ्तार करनेका दावा किया है.Meerut: Two people arrested from Gangasagar colony in connection with murder ofa mother and son— ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2018पुरानी रंजिश में हुए इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आने परएसएसपी मंजिल सैनी ने परतापुर थाने के इंचार्ज रघुराज सिंह को सस्पेंड कर दिया है.इसके अलावा एसएसआई संजय सिंह, हलका इंचार्ज दरोगा दिलशाद के साथ ही दो बीटकॉन्स्टेबल पंकज और अंकुश को सस्पेंड किया गया है.One accused has been arrested in Meerut double murder case. SHO Partapur and 4others have been suspended for administrative lapses.@UPGovthttps://t.co/GQiu9lrnln— UP POLICE (@Uppolice) January 24, 2018 मरने वाला बलविंदर सपा का नेता था जिस बलविंदर की हत्या की गई है, वो समाजवादीपार्टी का कार्यकर्ता था. वहीं सीसीटीवी फुटेज में हत्या से पहले का जो वीडियो दिखरहा है, उसमें एक खाकी वर्दी में शख्स दिख रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाकीवर्दी में ये शख्स आकर रेकी कर रहा है, ताकि वो देख सके कि बलविंदर और उसकी मांकहां हैं और कब हमला किया जा सकता है. पुलिस भी उस खाकी वर्दी वाले की जांच कर रहीहै.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सबसे बड़े भूकंप की बरसी पर फिर आया भूकंप, अब सुनामी भी आएगी.'सीक्रेट सुपरस्टार' ने कमाई के मामले में 'दंगल' का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है-6 डिग्री में मोदी जी को पसीना लाने वाली खबर आई हैदो घंटे पहले पैदा हुई बच्ची का रंग बदलता देखकर कचरे के डिब्बे में फेंका आया वीडियो में देखिए जब दिल्ली में राष्ट्रपति के काफिले के लिए घंटों जाम कर दियाहाईवे