The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • medical officer suicide maharashtra note suggests harrasment by husband dowry death abetment case

Russia में पढ़ने वाला पति करता था चरित्र पर शक, लेडी डॉक्टर ने दे दी जान, दहेज उत्पीड़न के भी आरोप

Woman Doctor Suicide: खबरों के मुताबिक मृतका के पति ने रूस से MBBS किया था और वो अपना अस्पताल खोलना चाहता था. महिला डॉक्टर के पिता का आरोप है कि वो इसके लिए उनकी बेटी पर पैसे लाने के लिए दबाव बनाता था. घटना Maharashtra के छत्रपति संभाजी नगर की है.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 29 अगस्त 2024, 09:16 AM IST)
medical officer suicide maharashtra note suggests harrasment by husband dowry death abetment case
महिला डॉक्टर की पहचान 26 साल की प्रतीक्षा भुसारे के तौर पर हुई (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक महिला डॉक्टर के सुसाइड का केस सामने आया है (Maharashtra Doctor Suicide). पुलिस को डॉक्टर के पास मिले नोट से पता चला है कि वो अपने पति के उत्पीड़न से परेशान थी और इसी वजह से उसने अपनी जान ले ली. पति पर दहेज का दबाव बनाने के आरोप भी हैं. उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. खबरों के मुताबिक मरने से पहले लेडी डॉक्टर ने अपने पति से शिकायत करते हुए लिखा- ‘तुमने मेरे चरित्र पर हमेशा शक किया...’

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला डॉक्टर की पहचान 26 साल की प्रतीक्षा भुसारे के तौर पर हुई है. वो छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर थीं. पांच महीने पहले ही प्रतीक्षा की शादी हुई थी. 

पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 24 अगस्त की दोपहर को N-6 सिडको में किराए के घर पर प्रतीक्षा ने सुसाइड किया. प्रतीक्षा वहां अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहती थीं. आरोपी पति और मकान मालिक प्रतीक्षा को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, जैसे ही आरोपी पति को पता चला कि प्रतीक्षा की मौत हो गई है, वो अस्पताल से भाग गया. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध पति और उसके घरवाले प्रतीक्षा के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं गए.

पुलिस ने बताया कि प्रतीक्षा ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सात पन्नों का नोट छोड़ा है. नोट में इस घटना के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया गया है. प्रतीक्षा ने कथित तौर पर बताया कि पति उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाता था, पैसे लेता था और प्रताड़ित करता था. मृतका के घरवालों और पुलिस के मुताबिक मरने से पहले लेडी डॉक्टर ने बताया कि,

मैं तुमसे बहुत प्यार करती था. तुम्हारे लिए मैं खुद को भूल गई. तुमने मुझ जैसी मुस्कुराती लड़की को सताकर कमजोर बना दिया. तुमने एक आत्मनिर्भर लड़की को आश्रित बना दिया. मैंने बहुत सारे सपने लेकर तुमसे शादी की थी. तुम्हारे कहने पर मैंने सब कुछ छोड़ दिया. तुम दोस्तों, रिश्तेदारों, माता-पिता, भाई से बात करने पर गुस्सा हो जाते थे इसलिए मैंने उनसे भी ज्यादा बात नहीं की. नंबर बदलने के लिए बहस की, इसके लिए तैयार भी हो गई लेकिन आपका शक खत्म नहीं हुआ. लगातार मेरे चरित्र पर शक करते रहे. ईश्वर की शपथ लेकर कहती हूं कि मैं तुम्हारे प्रति ईमानदार रही हूं और रहूंगी. 

ये भी पढ़ें- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का शक था, पति ने कॉन्स्टेबल पत्नी, दो बच्चों और मां की हत्या की, फिर सुसाइड कर लिया

परिजनों की शिकायत के आधार पर सिडको पुलिस स्टेशन में संदिग्ध पति के खिलाफ दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश जारी है. 

वीडियो: नोएडा पुलिस की कस्टडी में रेप के आरोपी की 'सुसाइड' से मौत, पूरी चौकी सस्पेंड

Advertisement

Advertisement

()