The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • McDonalds accidentally gave bags of cash to a man

मैकडॉनल्ड्स से ऑर्डर लाया, बैग खोला तो मिले लाखों रुपये, फिर जो किया जानकर विश्वास नहीं होगा!

इतने पैसे देखकर आदमी को विश्वास नहीं हुआ.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2023, 01:05 AM IST)
McDonalds accidentally gave cash
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (क्रेडिट: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) ने अपने एक कस्टमर को उसके ऑर्डर के साथ कैश से भरे बैग्स दे दिए. उसमें 5 हजार अमेरिकी डॉलर थे. मतलब लगभग 4 लाख रुपये. आदमी ने सॉसेज मैकमफिन ऑर्डर किया था. उसने कार में जब थैला खोला तो उसमें कैश ही कैश था. उस आदमी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया. टिकटॉक पर डाला तो वीडियो वायरल हो गया. अब, आपको हम वो टिकटॉक (TikTok) वीडियो दिखा नहीं सकते हैं. तो बता देते हैं कि आगे क्या हुआ.

बैग में कैश ही कैश था!

जिस आदमी को मैकडॉनल्ड्स की ओर से कैश ही कैश मिले. उनका नाम है, जोशिया वर्गास. टिकटॉक पर @dookiedoeboy के नाम से हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशिया वर्गास ने बताया कि उन्हें सॉसेज मैकमफिन के साथ स्टोर के कैश डिपॉजिट का बैग भी दे दिया गया था. और उसमें बहुत सारा पैसा था. लगभग 5 हजार अमेरिकी डॉलर. वीडियो में जोशिया मैकडॉनल्ड्स के बैग में मिले ढेर सारे कैश दिखाते हुए कहते हैं,

अब मुझे इसे वापस करना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा इंसान हूं. क्या आप जानते हैं कि मैं कितनी बुरी तरह से यह पैसा रखना चाहता हूं?

टिकटॉक पर वीडियो वायरल

वीडियो में आगे जोशिया मैकडॉनल्ड्स के उस स्टोर पर वापस जाते हैं. जोशिया के पास काउंटर के कैश डिपॉजिट बैग्स देखकर वहां काम पर मौजूद वर्कर्स भी एक तरह से चीख पड़ते हैं. पैसा वापस पाकर सभी जोशिया को धन्यवाद देते हैं. वो लोग उन्हें गले से लगा लेते हैं. वर्गास ने बताया कि मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों ने उन्हें उनके पैसे वापस करने के बदले 200 डॉलर दिए. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटॉक पर जोशिया वर्गास के वीडियो को अब तक 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. टिकटॉक यूजर्स जोशिया वर्गास की ईमानदारी और इच्छाशक्ति की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि जोशिया ने वहां काम कर रहे कर्मियों की नौकरी बचा ली. वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अगर उन्हें कैश से भरा बैग मिल जाता, तो वे उसे लौटाने नहीं जाते.

वैसे, अगर आपको कभी इस तरह ऑर्डर की गई चीजों के साथ कैश ही कैश मिला जाए, तो आप क्या करेंगे? सोचिए.

वीडियो: बेंगलुरु पुलिस ने कपल से पैसे मांगे, बोले- कैश नहीं तो Paytm ही कर दो

Advertisement

Advertisement

()