The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mayanmar woman allegedly kidnapped and raped by auto driver in delhi

दिल्ली: म्यांमार की महिला का आरोप, ऑटो वाले ने दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप

भारत में रिफ्यूजी के तौर पर रह रही है महिला. डॉक्टर को दिखाने गई थी. आरोप है कि ऑटो वाले ने उसे बेहोश कर किडनैप किया था.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 05:49 PM IST)
delhi police myanmar woman raped
दिल्ली पुलिस और ऑटो की सांकेतिक फोटो. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

म्यांमार की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में उसके साथ गैंगरेप (Myanmar Woman Gang Raped) हुआ. आरोप है कि एक ऑटो वाले ने उसे किडनैप किया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया. महिला ने इस मामले की FIR दर्ज करवा दी है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसे बेहोश किया था और गैंगरेप के अगले दिन उसे किसी सुनसान जगह छोड़ दिया गया. जहां दो लोगों ने उसकी मदद की. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

कैसे किडनैप किया?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र 21 साल है. वो दिल्ली के विकासपुरी इलाके में अपने पति और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती है. वो मूलरूप से म्यांमार की रहने वाली है और रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है. पीड़िता ने बताया कि पिछले एक महीने से उसे पेट दर्द की शिकायत थी. जिसके चलते 22 फरवरी को वो अपने पति और बेटी के साथ डॉक्टर को दिखाने कंचन कुंज आई थी. 

शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर को दिखाने के बाद अपने घर वापस जाने के लिए वो लोग रात करीब साढ़े नौ बजे कालिंदी कुंज स्टेशन पहुंचे. तभी महिला का पति रोड पार कर टॉयलेट करने चला गया. उसी वक्त एक ऑटो वाला उसके पास आकर रुका. ऑटो चला रहा शख्स बाहर निकला और महिला के मुंह पर कपड़ा लगा दिया. जिससे वो बेहोश हो गई. जब कुछ देर बाद महिला को होश आया तो वो एक कमरे में थी. महिला ने बताया कि उस कमरे में चार लोग और भी थे. उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका रेप किया. अगले दिन यानी 23 फरवरी की रात को उन्होंने महिला को कार में बिठाकर एक अनजान जगह छोड़ दिया.

दो सरदारों ने की मदद...

महिला ने बताया कि जब वो अनजान जगह भटक रही थी, तभी उसे वहां उसे दो लोग मिले. वो उसे अपने घर ले गए, जहां उन्होंने महिला को खाना खिलाया. वहीं पर महिला ने अपना UN कार्ड दिखाया. इसके बाद उन लोगों ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया. बता दें कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर कालिंदी कुंज थाने की पुलिस ने 26 फरवरी को FIR दर्ज कर ली. मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला के आरोपों और बयानों की जांच करने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement

Advertisement

()