चार मैचों में तीन सेंचुरी मारने वाले इस बल्लेबाज का बल्ला फिर पूछ रहा है- टीम इंडिया में कब मौका दोगे?
घरेलू क्रिकेट में सचिन, विराट को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं मयंक अग्रवाल.
Advertisement

इंग्लैंड में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए मयंक ने चार मैचों में 398 रन मार दिए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मयंक अग्रवाल का नाम इंडियन क्रिकेट में रह रह कर गूंज रहा है. रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक ने अब इंग्लैंड में भी गजब की फॉर्म दिखाई है. इंडिया ए की तरफ से इंग्लैंड में ट्राएंगुलर सीरीज खेल रहे मयंक ने पिछले चार मैचों में तीन शतक मार दिए हैं. इस सीरीज में इंडिया ए के अलावा वेस्टइंडीज ए और इंग्लैंड लायन्स की टीमें खेल रही हैं. मगर टूर्नामेंट में इंडियन ओपनर मयंक ने अभी तक चार मैचों में 151, 23, 112 और 112 रनों की पारियां खेलीं है.
मयंक ने अपनी फॉर्म से इसलिए भी चौंकाया है क्योंकि आखिर की दो पारियां दो दिनों में आई हैं. पहले 112 रनों की पारी 25 जून को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ और फिर अगले ही दिन यानी 26 जून को भी 112 रन की पारी खेली.

27 साल के मयंक अग्रवाल की बैटिंग स्किल्स पर मोहर पहले ही लग चुकी है.
IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले मयंक अग्रवाल टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी लंबे वक्त से पेश कर रहे हैं . मगर कर्नाटक के इस बल्लेबाज को अभी तक नेशनल टीम में जगह नहीं मिली है. इस वक्त इंडिया ए और सीनियर इंडियन टीम इंग्लैंड में खेल रही हैं. यहां अगर मयंक अग्रवाल लगातार ऐसा ही परफॉर्म करते रहे तो सलेक्टरों को इस खिलाड़ी को ज्यादा वक्त तक नजरांदाज करना मुश्किल होगा. वैसे इंग्लैंड में ही 2019 का वर्ल्ड कप होना है और इन कंडीशन्स में मयंक की दावेदारी पक्की हो सकती है.
मयंक की चर्चा इसलिए भी होती रही है क्योंकि इस धांसू बल्लेबाज के नाम वो रिकॉर्ड भी बन चुका है जो आजतक तेंडुलकर और कोहली भी नहीं बना सके. मयंक अग्रवाल घरेलू क्रिकेट में एक सीजन में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. मयंक ने इसी साल विजय हजारे ट्राफी के 8 मैचों में 3 शतक और चार अर्धशतक ठोके थे. विजय हजारे ट्रॉफी के 8 मैचों में उन्होंने 109, 84, 28,102, 89, 104, 81 और 90 रन बनाए थे.
Also Read
अगर अंपायर इस बॉल पर सही फैसला देते, तो शायद हैदराबाद जीत जाता
20 बॉल में 102 रन मारने वाले और पांच करोड़ में ख़रीदे गए रिद्धिमान साहा को IPL में क्या हो गया है?
जब वॉटसन और रैना सबकी धुलाई कर रहे थे, इस बॉलर को कोई मार नहीं पा रहा था
हार्दिक पांड्या ने भाई का बदला लेने के चक्कर में अंपायर को निपटा ही दिया था!
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें:

कहानी धोनी के उस बॉलर की, जिसे क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने एयरफोर्स की नौकरी छोड़ दी थी
'हिटमैन' रोहित शर्मा को आप कितना जानते हैं, ये क्विज़ खेलकर बताइए