The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Master's producer asks for 25 crore in compensation over leaked clips

'मास्टर' के सीन लीक किए, अब 25 करोड़ देने पड़ेंगे!

डिजिटल कंपनी को फिल्म विदेश भेजनी थी, उन्होंने इंटरनेट पर लीक कर दी.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2021, 01:46 PM IST)
Img The Lallantop
रिलीज़ से पहले ही इंटरनेट पर आ गए थे फिल्म के कुछ सीन. फोटो - पोस्टर
Quick AI Highlights
Click here to view more
थलपति विजय और विजय सेतुपति की मच अवेटिड फिल्म ‘मास्टर’ 13 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ हुई. रिलीज़ के बाद से ही फिल्म कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है. हालांकि, फिल्म पर अब एक पंगा हो गया है. इसकी शुरुआत तब हुई, जब फिल्म की रिलीज़ से पहले इसके कुछ सीन इंटरनेट पर लीक हो गए.
पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लीक के लिए जो शख्स ज़िम्मेदार था, उसकी पहचान कर ली गई है. इसके अलावा उसके और उसकी कंपनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर दी गई है. मेकर्स इस पूरे लीक कांड से खुश नही हैं और इसी के चलते अब उन्होंने ज़िम्मेदार कंपनी से मुआवज़ा मांगा है.
vijay in master
फिल्म 'मास्टर' का स्टिल.

‘मास्टर’ की कॉपी एक डिजिटल कंपनी को सबमिट की गई थी. अब्रॉड ट्रांसफर करने के लिए. इसी दौरान इस कंपनी में काम करने वाले एक वर्कर ने फिल्म की क्लिप्स लीक कर दी. मेकर्स को बाद में पता लगा कि इसके पीछे कौन था. जिसके बाद ‘मास्टर’ के को-प्रोड्यूसर ललित कुमार ने इस डिजिटल कंपनी को नोटिस भेजा. क्लिप्स लीक करने के बदले में 25 करोड़ का मुआवज़ा मांगते हुए.
अगर फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस की बात करें, तो ये सरपट दौड़े जा रही है. फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वो भी सिर्फ तमिलनाडु में. थिएटर्स अभी अपनी आधी क्षमता पर ऑपरेट कर रहे हैं. इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास फ़र्क नहीं पड़ा. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 150 करोड़ से ऊपर है. ऐसा करने वाली ये विजय की पांचवी फिल्म है.
फिल्म को दुबई, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूज़ीलैंड और अमेरिका में भी रिलीज़ किया गया था. और फिल्म ने इन देशों में भी अपना कमाल दिखाया. दुनियाभर में अपने ओपनिंग वीक में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म में विजय और विजय सेतुपति के अलावा मालविका मोहनन, शांतनु भाग्यराज, एंड्रिया जेरेमिया और अर्जुन दास जैसे एक्टर्स भी हैं. फिल्म को तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड में भी रिलीज़ किया गया है. इसके हिंदी वर्ज़न का नाम ‘विजय दी मास्टर’ है जिसे 14 जनवरी को रिलीज़ किया गया था.

Advertisement

Advertisement

()