The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • master-box-office-collection-6-days-100-crores

कोरोना काल में भी 'मास्टर' का कमाल, सिर्फ 6 दिन में सौ करोड़ से ज़्यादा छाप दिए

वो भी तब, जब थिएटर्स में सिर्फ 50 परसेंट लोगों की परमिशन थी.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2021, 05:57 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है. फोटो - पोस्टर
Quick AI Highlights
Click here to view more
थलपति विजय और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मास्टर’. अनुमान लगाया गया था कि रिलीज़ के वक्त कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. और अब कुछ ऐसा ही कर रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 13 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पांच दिनों में 104 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. कोरोना पैंडेमिक के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन था 50 करोड़. जिस स्पीड से फिल्म कमाई कर रही है, उस हिसाब से जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म 13 जनवरी को साउथ में रिलीज़ की गई. हिंदी ऑडियंस के लिए इसका वर्ज़न ‘विजय दी मास्टर’ 14 जनवरी को रिलीज़ हुआ. हालांकि, हिंदी बेल्ट में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म को साउथ में ग़ज़ब रिस्पॉन्स मिल रहा है. देशभर में थिएटर्स अभी 50 पर्सेंट क्षमता पर चल रहे हैं. इसके बावजूद फिल्म जमकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.
master
पोंगल पर रिलीज़ हुई 'मास्टर' पहले दिन से कमाल दिखा रही है. फोटो - ट्विटर

फिल्म के हिट होने के आसार पहले ही दिख गए थे. यही कारण है कि इसकी टिकट बुकिंग एड्वांस में शुरू हो गई थी. कोरोना जैसे हालात में रिलीज़ हुई ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ साबित हुई है. ‘मास्टर’ को दुबई, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूज़ीलैंड और अमेरिका में भी रिलीज़ किया गया था. और फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही कमाल नहीं दिखाया. इसने घर के बाहर भी शानदार कमाई की. अपने ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई अपने नाम की. वो भी ग्लोबली. खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एक्सबी फिल्म क्रिएटर्स ने ये जानकारी दी. ट्वीट किया,

मास्टर ने दुनिया पर कब्ज़ा कर लिया है. ये ऑफिशियली दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
4 जनवरी को खबर आई थी कि तमिलनाडु के थिएटर्स अपनी 100 पर्सेंट क्षमता पर खुलेंगे. इसके बाद केंद्र सरकार के विरोध के बाद इसे 50 पर्सेंट किया गया. पर थिएटर्स की लिमिटेड  कैपेसिटी ने भी ‘मास्टर’ को ज़्यादा नुकसान नहीं होने दिया. बॉक्स ऑफिस पर ये सरपट दौड़ रही है.

Advertisement

Advertisement

()