सीधे पॉइंट पर आते हैं. मार्कंडेय काटजू को तो जानते होगे. सुप्रीम कोर्ट की जजीनिपटाने के बाद फेसबुक ट्विटर पर वही जॉब पकड़े हैं. यादव परिवार के अंदर वर्ल्डवॉर जो चल रहा है, उस पर नजर उनकी भी है. समाजवादी पार्टी खतरे में है, इसका पताउनको भी वैसे ही है जैसे तुमको और हमको. तो फेसबुक पर उन्होंने तीन पॉइंट में लाखटके का जुगाड़ बताया है. पार्टी बचाने का. हल्के में पढ़ जाओ.जुगाड़ नंबर 1.उत्तर प्रदेश सरकार के सारे मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी अपना इस्तीफा लिखें औरचुप्पे से पकड़ा दें अखिलेश यादव को. जो चीफ मिनिस्टर बनने वाला हो उसको पार्टी काप्रेसिडेंट बनाओ, सारी पावर के साथ.जुगाड़ नंबर 2.पार्टी के पदाधिकारी और स्टेट मिनिस्टर चुनने का पूरा अधिकार अखिलेश को हो. मुलायमया कोई और बार बार अपनी सलाह न घुसेड़े. जब तक वो खुद आकर मांगें न.जुगाड़ नंबर 3.किसी को भी उठाकर बाहर फेंकने के लिए अखिलेश के हाथ फिरी छोड़ दो. यहां तक किमुलायम सिंह यादव को भी. अगर वो ये नियम कायदे तोड़ें. अगर ये सब नहीं किया तोपार्टी हो जाएगी खतम. जुगाड़ उनके अखिलेश सुनके अंदर अंदर खुश भले हो लें. लेकिनअप्लाई करना आसान काम नहीं है. अगर अइसा हो गया तो पार्टी के भीतर होई जाई दंगा औरचुनाव का बज जाई पुंगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: काटजू की ये बात बिहार वालों का दिल जीत लेगी काटजू ने बताया,बिहारियों को गाली में कौन टक्कर दे सकता है