टाइगर ने दबोचा, तो लड़के ने वो फॉर्मूला आजमाया, जो उसने कहानियों में सुना था
लड़का गजब हिम्मती निकला!
Advertisement

11 सेकेंड तक बाघ लड़के को सूंघता रहा, अगल-बगल घूमा. शुक्र रहा कि लड़का बच गया. (फोटो- ट्विटर प्रवीण कासवान)
Quick AI Highlights
Click here to view more
महाराष्ट्र के भंडारा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रहा है. वीडियो देखकर इतना तो पता चल रहा है कि किसी गांव में टाइगर ने हमला कर दिया है. उसी का वीडियो है. गांववाले भीड़ लगाए हैं, कुछ लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. इतनी भीड़ देखकर टाइगर भी दौड़-भाग रहा है. तभी एक लड़का भागते-भागते गिर जाता है. टाइगर भी लपककर उधर ही आ जाता है, लेकिन लड़के ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली.
प्रेजेंस ऑफ माइंड देखिए...
अब इतने में तो किसी की भी जान सूख जाए. लेकिन क्या गजब हिम्मती लड़का था! सांस रोककर वहीं लेट गया. माने ये वो बात है, जो हमने कहानियों में सुनी हैं. यही कि जब कोई जानवर हमला कर दे, तो बिल्कुल जैसे हो, वैसे ही पड़े रहो और सांस रोक लो. बिल्कुल डेडबॉडी की तरह.
लेकिन जब जानवर हमला कर ही दे, तो इतना प्रेजेंस ऑफ माइंड किसके पास रहता है कि ये सब याद रहे. लड़का इस मामले में बहादुर निकला. करीब-करीब 11 सेकंड तक लड़का सांस रोककर लेटा रहा. कोई हिलना-डुलना नहीं. टाइगर आया, उसे सूंघा, थोड़ा इधर-उधर घूमा और उसे छोड़कर भाग गया.
पीलीभीत के इस गांव में न बिजली है न शौचालय, 10 लोग हो चुके हैं बाघ के शिकार
महाराष्ट्र में बाघों के हमले बढ़े हैं महाराष्ट्र में रिहायशी इलाकों में बाघों के हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले हफ्ते 24 तारीख को ही चंद्रपुर जिले में भी टाइगर एन-1 आ गया था. उस हमले में तो 42 साल की एक महिला वर्षा धर्मादास की मौत भी हो गई थी. वजह- जंगल में इंसानों का कब्जा बढ़ता जा रहा है. 1.83 लाख हेक्टेयर जंगल पर कब्जा टाइगर आम तौर पर रिहायशी इलाकों में नहीं आते. लेकिन हम जंगल में पहुंच गए हैं. जंगलों में होने वाले कब्जों के मामले में महाराष्ट्र की हालत काफी खराब है. यहां करीब 1.83 लाख हेक्टेयर जंगल पर इंसानों ने कब्जा कर लिया है. इन्हीं के पड़ोसी स्टेट मध्य प्रदेश की हालत तो और खराब है, जहां करीब साढ़े पांच लाख हेक्टेयर जंगल खत्म हो गए हैं.You want to see how does a narrow escape looks like in case of encounter with a #tiger. #Tiger was cornered by the crowd. But fortunately end was fine for both man and tiger. Sent by a senior. pic.twitter.com/1rLZyZJs3i
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 25, 2020
पीलीभीत के इस गांव में न बिजली है न शौचालय, 10 लोग हो चुके हैं बाघ के शिकार

