रॉकी की मम्मी ने सरेंडर कर दिया है
गया कोर्ट ने 14 दिन की कस्टडी में भेजा, बोलीं, मेरे यहां शराब नहीं रखी थी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मनोरमा देवी ने सरेंडर कर दिया है. गया कोर्ट में. मनोरमा देवी रॉकी की अम्मां हैं. जिसका नाम आदित्य सचदेवा को रोड रेज में मारने में आया है. उस रात रॉकी यादव ने किया क्या था, आदित्य के दोस्तों ने बताया. जेडीयू की नेता थीं सस्पेंड हो गईं थीं, पुलिस को उनकी तलाश थी क्योंकि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट था. उनके घर में लिकर मिली थी, और बिहार में लिकर बैन है. कोर्ट जाते हुए उनने कहा मुझे फंसाया जा रहा है मेरे घर से कभी शराब नहीं मिली. मैं सरकार के साथ हूं. कोर्ट ने उनको 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/732386061297520644

