मनोज तिवारी मृदुल. बिहार से क्रिकेट विकेट खेलकर सुर का संसार साधा. भोजपुरीफिल्मों में जम गए. धड़ाधड़ कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए पॉलिटीशियन बने. और हालही में बन गए दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष. कामयाबी का ये सफर जितना मजेदारथा, उतने ही मजेदार उनके काम हैं. लेटेस्ट मामला उनका वीडियो है. जो वायरल हो रहाहै. इस पर आम आदमी पार्टी के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दिया है कि इसमें मनोजगाना गा रहे हैं. नोटबंदी से परेशान लोगों का मजाक उड़ाया है. आप भी सुनो. देशभक्तहैं कतार में, लगी है भारी भीड़ तकलीफों से सज रही भारत की तस्वीरhttps://www.youtube.com/watch?v=yCi5PXhcKJQ नोटबंदी के 40 दिन पूरे होने पर इनकोयाद आया कि मरदे, लाइन में लगकर जनता बड़ा परेशान हुई. उसका दुख कैसे दूर किया जाए.दूर नहीं किया जा सकता तो जख्मों पर मरहम ही रख दिया जाए. तो लड्डू स्कीम ले आए. हरपरिवार को एक लड्डू. कैसे कटेगा और बटेगा ये लड्डू लेने वालों की दिक्कत. और लड्डूवाला मामला निपटा तो ये वीडियो. इसमें महफिल जमी है. मनोज तिवारी के साथ बीजेपी केराष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी हैं. दिल्ली विधानसभा में तीन बीजेपी विधायकोंमें से एक विजेंद्र गुप्ता. हां वही जो बेंच पर चढ़ गए थे. दिल्ली बीजेपी कीमहामंत्री रेखा गुप्ता दिख रही हैं. महफिल शबाब पर है. सारे ठहाके लगा रहे हैं.एंजॉय कर रहे हैं. कविता की लाइन खत्म होते ही लोग कह रहे हैं कि देशभक्ति के लिएतकलीफ सह लेंगे. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले से मनोज तिवारी कहते हैं कि इसको किसी कोदिखाना नहीं. मतलब तो जानते ही हो. उनको भी पता है गलत बात गलत ही होती है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: नौटंकी यूपी से 1 मिनट के लिए इधर शिफ्ट हो गई, आपको पता चला?