विधायक जीतेंद्र ने मनोहर पर्रिकर पर बहुत घटिया बात कही है
ये बात कहने से पहले उन्होंने कहा, मुझे ये नहीं कहना चाहिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर टुच्ची बात कही है. उन्होंने कहा है कि रफाल डील के कारण ही पर्रिकर की मौत हुई है. जीतेंद्र आव्हाड के मुताबिक पर्रिकर रफाल डील को लेकर बहुत दुखी थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा-
वीडियो- पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की जिंदगी के किस्से
मनोहर पर्रिकर बहुत पढ़े-लिखे इंसान थे. मुझे लगता है कि रफाल डील को लेकर वो नाखुश थे, इसलिए उन्होंने वापस गोवा जाने का फैसला कर लिया. वो दुखी थे. आज वो नहीं हैं इसलिए मुझे ये बातें नहीं कहनी चाहिए, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि वो रफाल डील के पहले विक्टिम हैं. पिछले 1.5 साल से लोग रफाल और भ्रष्टाचार पर बोल रहे हैं लेकिन मनोहर पर्रिकर पर किसी ने उंगली नहीं उठाई. उनका कैरेक्टर खुद कहता है कि वह करप्ट नहीं हो सकते. लेकिन करप्शन से वह दुखी थे. इसी कारण वह बीमारी से लड़ न सके और यही उनकी मौत का कारण भी बना.ट्वीट देखिए.
63 साल के मनोहर पर्रिकर ने 17 मार्च की शाम आख़िरी सांस ली थी. पर्रिकर 4 बार गोवा के सीएम रहे. पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री रहने से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री थे. पर्रिकर के गोवा के सीएम बनने के बाद निर्मला सीतारमण को रक्षामंत्री बनाया गया था. पर्रिकर के बाद भाजपा के नेता प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं.J Awhad: People have been speaking on Rafale & corruption since last 1.5 yrs but no one pointed fingers at Manohar Parrikar. His character speaks for itself that he can't be corrupt. But corruption which had occurred, pained him, didn't let him fight his disease&led to his death. https://t.co/PvjmBlrzOm
— ANI (@ANI) March 18, 2019
वीडियो- पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की जिंदगी के किस्से

