सर्जिकल स्ट्राइक हुआ. भारत के डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पार्रिकर ने पहली बार बयानदिया है. वो भी एकदम अटैकिंग मूड में आकर. उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी के द्वारापीओके में आतंकियों और उनके टेरर कैंप पे हुए अटैक के बाद पाकिस्तान सदमे में है.पर्रिकर ने कहा कि 'जैसे सर्जरी के बाद मरीज बेहोश नहीं हो जाता है, वैसे हीसर्जिकल ऑपरेशन होने के बाद पाकिस्तान बेहोशी की हालत में है. उसे पता ही नहीं चलाकि कब हमारी स्पेशल फोर्स ने अपना काम कर दिया. इसलिए तो सर्जिकल स्ट्राइक की बातसे पाकिस्तान इंकार कर रहा है.’ पर्रिकर ने थोड़ी सी रामायण भी सुनाई इस घटना काजिक्र करते-करते पर्रिकर ने थोड़ी रामायण भी सुना दी. कहा कि 'लंका में जाने से पहलेहनुमान जी को भी अपनी ताकत का पता नहीं था. लंका जाकर ही हनुमान जी को भी अपनी ताकतका अंदाज़ा हुआ था. वैसे ही मैंने भी अपनी इंडियन आर्मी को उस ताकत का आभास करवायाहै सर्जिकल ऑपरेशन करवा कर. और उन्होंने भी काम कर दिखाया है. मोदी जी के कहने परआर्मी ने अपना काम बहुत ही सक्सेसफुल तरीके से किया. मैं पूरे देश की तरफ से स्पेशलफोर्स के जवानों को बधाई देता हूं.' इसके आगे पर्रिकर ने कहा कि 'हम किसी देश परकब्जा नहीं करना चाहते हैं. रामचंद्र जी ने भी लंका जीतकर विभीषण को दे दी. उसी तरहहमने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद कराया. अब हमने सर्जिकल ऑपरेशन कर ऐसा हीकिया है. लेकिन अगर हमें कोई चोट पहुंचाएगा तो हम उसको सौ टंच करारा जवाब देंगे.हमारे रक्षा मंत्री ने ये सारी बातें उत्तराखंड के पीठसैंण में कही. वहां वो वीरचंदरसिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर हो रहे कार्यक्रम में एज अ चीफ गेस्ट शामिल हुए.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है