बाचा खां यूनिवर्सिटी पर हमले के लिए मनोहर पर्रिकर हैं जिम्मेदार: रहमान मलिक
पाकिस्तान के एक्स मिनिस्टर रहमान मलिक ने कहा, हमें इंडिया की धमकियों को सीरियसली लेना चाहिए. रॉ और तहरीक-ए-तालिबान मिल गए हैं.
Advertisement

img - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान की पेशावर के पास बाचा खां यूनिवर्सिटी में बुधवार को टेरर अटैक हुआ. 25 लोग मारे गए. चार आतंकी भी ढेर हुए. अब ब्लेम गेम शुरू हो गया है. पाकिस्तान के एक्स मिनिस्टर रहमान मलिक ने कहा, हमें इंडिया की धमकियों को सीरियसली लेना चाहिए. रॉ और तहरीक-ए-तालिबान मिल गए हैं.
पर्रिकर के बयान, 'दुश्मनों को उन्हीं की लेंगुएज में जवाब देंगे' को मलिक ने याद करते हुए कहा कि ये अटैक इंडिया ने ही करवाया है. रॉ नहीं चाहती कि इंडिया और पाकिस्तान के संबंध सुधरें.

