कहां तो जेएनयू अपनी अकादमिक कामयाबी के लिए सुर्ख़ियों में रहता था. और अब दुख भरीख़बरें जेएनयू के दामन को दबोचें पड़ी हैं. पुलिस अभी जेएनयू के लापता स्टूडेंट नजीबअहमद को ढूंढ नहीं पाई थी कि एक हॉस्टल में मणिपुरी स्टूडेंट की लाश मिली है. मौतकैसे हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस वही रटी रटाई बात कह रही है,'इनवेस्टिगेशन की जा रही है. मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी.'मणिपुर के सेनापति जिले का रहने वाला जेआर फिलेमॉन चिरू जेएनयू में वेस्ट एशियासब्जेक्ट में पीएचडी कर रहा था. पिछले तीन दिन से लापता बताया जा रहा था. कुछस्टूडेंट का कहना था कि तीन दिन से उसका कमरा अंदर से लॉक था. वह ब्रह्मपुत्रहॉस्टल के कमरा नंबर 171 में रह रहा था. मंगलवार रात जब हॉस्टल के कमरे से तेज बदबूआई तो पड़ोस के कमरे में रहने वाले स्टूडेंट ने दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा तोफर्श पर पड़े फिलेमॉन चिरू का मुंह दिखाई दिया. तब उन्होंने हॉस्टल के दूसरेस्टूडेंट को बुलाया और पुलिस को भी. दरवाजा तोड़ा गया. देखा तो कमरे में फिलेमॉनचिरू की लाश पड़ी थी. जानकारी के मुताबिक कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं. शुरुआतीजांच में पुलिस ज्यादा शराब पी लेने की वजह से मौत होने का शक जता रही है. वहीं दसदिन से गायब चल रहे जेएनयू के स्टूडेंट नजीब अहमद का अभी तक कोई सुराग नहीं मिलाहै. जेएनयू के स्टूडेंट लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं. स्टूडेंट में जबरदस्त गुस्साहै तभी तो जेएनयू वीसी को बंधक बना लिया था. प्रोटेस्ट में शामिल होने वालेस्टूडेंट क्लासेज भी अटेंड नहीं कर रहे हैं. कुछ स्टूडेंट ने अल्पसंख्यक आयोग को भीलेटर भेजा है. और एक बड़ा मार्च करने की तैयारी में हैं. नजीब जंग की एबीवीपी लीडरसे बहस हुई थी, जिसके बाद से वह गायब है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंJNU के लापता स्टूडेंट नजीब ने ABVP के विक्रांत को मारा था थप्पड़ : नई चिट्ठी25-30 लड़के नजीब को पीटते हुए कह रहे थे, 'इसे 72 हूरों के पास भेजना है'JNU में चल रहा मामला असल में है क्या?